{"_id":"6aedb6bd0b904fdfba0f60da","slug":"wife-tanzeen-fatima-and-elder-son-arrive-at-dasna-jail-to-meet-azam-khan-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: आजम खान से मिलने डासना जेल पहुंचीं पत्नी और बड़ा बेटा, जेल प्रशासन पर लगाए लापरवाही के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: आजम खान से मिलने डासना जेल पहुंचीं पत्नी और बड़ा बेटा, जेल प्रशासन पर लगाए लापरवाही के आरोप
Fri, 06 Nov 2026 04:45 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 06 Nov 2026 04:45 PM IST
सार
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मुलाकात करने के लिए आज उनकी पत्नी एवं पूर्व राज्यसभा सांसद तंजीन फातिमा तथा बड़े बेटे अदीब आजम डासना जेल पहुंचे।
विज्ञापन
आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के डासना स्थित जिला कारागार में बंद सपा नेता आजम खान से शुक्रवार को उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और बड़ा बेटा अदीब आजम मुलाकात करने पहुंचे। दोनों ने आजम खान से बातचीत की और उन्हें जल्द जमानत दिलाने का भरोसा दिया। मुलाकात के बाद जेल से बाहर आईं तंजीन फातिमा ने जेल प्रशासन पर लापरवाही बरतने और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराने के आरोप लगाए।
विज्ञापन
एक नवंबर 2026 से डासना जेल में बंद पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान से मुलाकात के बाद तंजीन फातिमा ने कहा कि उनके पति हृदय रोग और मधुमेह से पीड़ित हैं। इसके बावजूद जेल में उनकी उचित देखभाल नहीं की जा रही है। उन्हें सामान्य बैरक में रखा गया है, जहां बेड समेत जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दवाओं और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं के अभाव में उनकी तबीयत बिगड़ सकती है।
विज्ञापन
तंजीन फातिमा ने कहा कि आजम खान लोकप्रिय नेता रहे हैं और कई बार क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। मुलायम सिंह यादव उनका काफी सम्मान करते थे। हालांकि, उन्होंने सपा सुप्रीमो पर मुश्किल वक्त में उनके परिवार से दूरी बनाए रखने का आरोप भी लगाया। उन्होंने बताया कि 13 और 16 नवंबर को अदालत में तारीख है। उनका प्रयास है कि कानूनी प्रक्रिया के तहत जल्द से जल्द आजम खान को जेल से बाहर लाया जाए। मुलाकात के दौरान उनके बड़े बेटे अदीब आजम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन