{"_id":"6955777cb5eb72a937057859","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-husband-accused-of-murder-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-13908-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई, पति पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई, पति पर हत्या का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की पूजा कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत हो गई। महिला का शव फंदे पर लटका हुआ मिला था। महिला के परिजनों का आरोप है कि पति ने गला दबाकर हत्या की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। पुलिस महिला के पति से पूछताछ कर रही है।
यूपी के फतेपुर में रहने वाले मेवा लाल ने अपनी बेटी सोनी की शादी करीब 10 साल पहले लोनी के पूजा कॉलोनी में रहने वाले विरेंद्र के साथ की थी। मेवा लाल भट्टे पर काम करते हैं।
सोनी के पति विरेंद्र मजदूरी करते हैं। सोनी के चचेरे भाई सुनील ने बताया कि शादी के बाद से विरेंद्र उनकी बहन को परेशान करता था। उन्हें और परिवार के अन्य सदस्यों को किसी ने बताया कि उनकी बहन की मौत हो गई। इसकी जानकारी बहन के ससुराल वालों ने नहीं दी। जानकारी मिलने के बाद वह पूजा कॉलोनी पहुंचे। फतेहपुर में भी घटना की जानकारी दी गई।
आरोप है कि पूजा कॉलोनी पहुंचते देखा कि सोनी के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी। उन्होंने पुलिस को जानकारी देकर अंतिम संस्कार रुकवा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सोनी के शव को कब्जे में लिया।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मामले में शिकायत नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का पता चलेगा। पुलिस जांच कर रही हैं। पति से भी पूछताछ की जा रही है। पति का कहना है कि सोनी ने खुद फंदा लगाया है। महिला के शरीर पर चोट के निशान हैं। पति महिला के साथ मारपीट करता था। यह जानकारी परिजनों ने दी है।
Trending Videos