फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman killed several injured in Canter collision on Eastern Peripheral Expressway

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हादसा: कैंटर ने पिकअप को मारी टक्कर, महिला की मौत- 6 से 7 घायल; ड्राइवर फरार

Wed, 05 Aug 2026 07:08 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद) Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 05 Aug 2026 07:08 PM IST
सार

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई और छह से सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब वे एक शोकसभा से लौट रहे थे।

विज्ञापन
Woman killed several injured in Canter collision on Eastern Peripheral Expressway
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मसूरी थाना क्षेत्रांर्तगत सिकरोड़ा के सामने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि पिकअप में सवार छह से सात लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केन्टर नं के अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


ग्राम नगलिया, चांदहट जिला पलवल हरियाणा निवासी गुरदेव सिंह पुत्र प्रीतम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 जुलाई को वह अपनी माता, परिवार और रिश्तेदारों के साथ पिकअप वाहन से पानीपत के गांव बसाड़ा करबा में शोकसभा में शामिल होकर लौट रहे थे। 
विज्ञापन


शाम करीब सात बजे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर उनके आगे चल रही एक चार पहिया गाड़ी के अचानक ब्रेक लगाने से उनकी पिकअप रुक गई। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे कैंटर ने उनकी पिकअप में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में गुरदेव सिंह की माता रेशमा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार छह से सात अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारकर केन्टर चालक केन्टर लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने कैंटर नं के अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। 


एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी केन्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही है, मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है और जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed