{"_id":"6a739ac71d7b2a62ea09916a","slug":"traders-outraged-over-the-assault-on-a-former-bjp-district-vice-president-police-station-besieged-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-110391-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष की पिटाई पर व्यापारियों में उबाल, थाने का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष की पिटाई पर व्यापारियों में उबाल, थाने का घेराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- आरोपियों की गिरफ्तारी और गंभीर धाराएं जोड़ने की मांग, बाजार बंद कर आंदोलन की चेतावनी
- आईसीयू में भर्ती हैं नितिन, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कार्रवाई का भरोसा देकर कराया शांत
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीनगर। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष व व्यापारी नितिन मित्तल की बाजार में हुई पिटाई का मामला बुधवार को गरमा गया। व्यापारियों और वैश्य समाज के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी व प्राथमिकी में गंभीर धाराएं जोड़ने की मांग को लेकर मोदीनगर थाने का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बाजार बंद कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंहल, वैश्य सभा के महामंत्री डॉ. मुकेश गर्ग, व्यापार संघ के नगर अध्यक्ष महेश तायल, सभासद ललित मित्तल, मुन्नू अग्रवाल, अमित गुप्ता, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, सतीश अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में व्यापारी सुबह थाने पहुंचे। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान लोगों ने एसएचओ आनंद प्रकाश मिश्रा का घेराव कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि गुरुनानकपुरा निवासी नितिन मित्तल को भरे बाजार में बेरहमी से पीटा गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर आईसीयू में भर्ती हैं। उनका कहना था कि पुलिस ने मामले में हल्की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर खानापूरी की है और आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।
विज्ञापन
एसएचओ ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि मामले में प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद लोग शांत हुए। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
-- --
वैश्य समाज की लामबंदी से बढ़ी राजनीतिक हलचल
गीता कौशिक व नितिन मित्तल के बीच हुए विवाद के बाद नितिन मित्तल की भाजयुमो के मंडल उपाध्यक्ष रोहित सक्सेना और उसके साथियों की पिटाई ने स्थानीय राजनीतिक माहौल भी गरमा दिया है। जिला कार्यकारिणी गठन के बाद मोदीनगर में भाजपा के भीतर असंतोष की चर्चाएं पहले से चल रही हैं। इस घटना के बाद वैश्य समाज खुलकर लामबंद होता दिखाई दे रहा है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि नाराजगी दूर नहीं हुई तो आगामी विधानसभा चुनाव में इसका असर पड़ सकता है।
-- --
थाने के बाहर आरोपी का होर्डिंग बना चर्चा का विषय
प्रदर्शन के दौरान थाने के मुख्य द्वार पर लगा एक स्वागत होर्डिंग भी चर्चा का विषय बना रहा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जिस रोहित सक्सेना की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है, उसी का फोटो कांवड़ियों के स्वागत संबंधी होर्डिंग पर थाने के बाहर लगा हुआ है। लोगों ने इसे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाने वाला बताया। हालांकि, इस संबंध में पुलिस ने कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी।