फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Gangnahar Bridge turns into a pool amidst rain; Kanwariyas forced to wade through the water

Ghaziabad News: बारिश में गंगनहर पुल बना तालाब, पानी के बीच से गुजरने को मजबूर हुए कांवड़िये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Gangnahar Bridge turns into a pool amidst rain; Kanwariyas forced to wade through the water
फोटो खबर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुरादनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित गंगनहर पुल पर बुधवार दोपहर हुई बारिश के बाद जलभराव हो गया। करीब एक बजे शुरू हुई बारिश के कुछ ही देर बाद पुल पर पानी भर जाने से हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। जलभराव के कारण कुछ देर के लिए कांवड़ यात्रा की रफ्तार भी धीमी पड़ गई।

दिल्ली-मेरठ मार्ग पर शिवभक्तों का लगातार आवागमन बना हुआ है। बुधवार दोपहर बारिश होने के बाद गंगनहर पुल पर पानी जमा हो गया। पुल पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी सड़क पर भर गया। इससे पैदल चल रहे कांवड़ियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई कांवड़िये अपने कंधों पर कांवड़ लेकर सावधानीपूर्वक पानी के बीच से गुजरते दिखाई दिए। श्रद्धालुओं को भी जलभराव के कारण गति धीमी करनी पड़ी। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी करती रही, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था या दुर्घटना की स्थिति उत्पन्न न हो। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंगनहर पुल पर हल्की बारिश में भी जलभराव की समस्या आम हो गई है। कांवड़ यात्रा जैसे बड़े आयोजन के दौरान इस समस्या के समाधान के लिए पहले से प्रभावी जल निकासी व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं और अन्य राहगीरों को परेशानी का सामना न करना पड़े। हालांकि बारिश थमने के बाद कांवड़ियों का जत्था लगातार अपने गंतव्य की ओर बढ़ता रहा और पूरा मार्ग एक बार फिर बम-बम भोले व हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed