{"_id":"6a7399f12da7ced27f08071c","slug":"congress-members-created-a-ruckus-at-the-police-station-demanding-the-arrest-of-the-accused-who-beat-up-a-mother-and-daughter-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-110394-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मां-बेटी को पीटने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने थाने पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मां-बेटी को पीटने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने थाने पर किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीनगर। नगर की चूना भट्टी कॉलोनी निवासी मां-बेटी की पिटाई के मामले ने तूल पकड़ लिया है। कांग्रेसियों ने मां-बेटी को पीटने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी और उन पर रासुका लगाने की मांग को लेकर बुधवार को थाने पर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। थानाध्यक्ष ने प्रदर्शनकारियों को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील शर्मा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पीड़ित परिवार के साथ बुधवार सुबह मोदीनगर थाने पहुंचे और नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। सुनील शर्मा ने बताया कि चूना भट्टी कॉलोनी निवासी दीपा और उसकी मां सुमन देवी गो पालन करती हैं। बताया कि बीते सोमवार शाम दीपा और सुमन देवी गोवंश लेकर मुरादनगर की तरफ जा रही थी। आरोप है कि तभी हिंदू रक्षा दल की मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सपना अग्रवाल और उसके साथियों ने दीपा व सुमन को रोक लिया और गोतस्करी का आरोप लगाते हुए उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बेहद मामूली धारा में रिपोर्ट दर्ज कर मामला कमजोर कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस दबाव में काम कर रही है। उन्होंने आरोपियों पर रासुका लगाने और शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद प्रकाश मिश्रा ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष बृजेश सेन, चांदवीर चौधरी, राकेश सोनी, दीपक शर्मा, अनस सैफी, भिखारी कश्यप और महेश दत्त शर्मा आदि कई मौजूद थे।