फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Young woman assaulted over parking scooter in no case registered even after three days

'पांच बार कार के बोनट पर पटका': गाजियाबाद में बहन-भाई को पीटा, तीन दिन बाद भी एफआईआर नहीं; युवती का आरोप

Fri, 16 Oct 2026 05:13 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 16 Oct 2026 05:13 PM IST
सार

मुरादनगर में स्कूटी खड़ी करने पर युवती व भाई से मारपीट की गई। वहीं शिकायत के तीन दिन बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

विज्ञापन
Young woman assaulted over parking scooter in no case registered even after three days
स्कूटी खड़ी करने के विवाद में युवती और उसके भाई को पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे रोड पर दुकान के बाहर स्कूटी खड़ी करने को लेकर युवती और उसके भाई के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। शिकायत के बावजूद तीन दिन से मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने और पुलिस चौकी के चक्कर काट रही है। वहीं, पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।

विज्ञापन


 रेलवे रोड पर शिवानी दुकान करती हैं। शिवानी के बताया कि 14 अक्टूबर को उनकी स्कूटी दुकान के बाहर खड़ी थी, आरोप है कि एक युवक ने कार से स्कूटी में टक्कर मार दी। विरोध करने पर कार सवार युवक ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


आरोप है कि युवकों ने उन्हें पांच बार कार के बोनट पर पटककर मारा। बहन को बचाने पहुंचे उनके भाई के साथ भी मारपीट की गई। पीड़िता ने मामले में मुरादनगर थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह कार्रवाई की मांग को लेकर लगातार थाने और पुलिस चौकी के चक्कर काट रही हैं। शिवानी का यह भी आरोप है कि घटना के दौरान मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद थे, लेकिन उन्होंने बचाने की कोशिश नहीं की। एसीपी  का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed