फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Chief Minister Yogi Adityanath to visit Ghaziabad today

गाजियाबाद में योगी: सीएम का सपा पर हमला, बोले- इन्होंने गिरगिट की तरह बदला रंग, टिकट बेचने का किया काम

Fri, 16 Oct 2026 02:10 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 16 Oct 2026 02:10 PM IST
सार

गाजियाबाद में सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद चुनाव के मतदाताओं को संबोधित किया। उन्होंने सपा पर दंगों और कर्फ्यू को लेकर निशाना साधा। साथ ही भाजपा सरकार के कार्यकाल में धार्मिक आयोजनों, शिक्षा, परिवहन और बुनियादी ढांचे में हुए कार्यों का जिक्र किया।

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath to visit Ghaziabad today
गाजियाबाद में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में आयोजित शिक्षक-स्नातक सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को डासना स्थित सुंदरदीप कॉलेज में विधान परिषद चुनाव के मतदाताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उसके शासनकाल में दंगों, कर्फ्यू और बदहाल सड़कों का मुद्दा उठाया। सीएम योगी ने भाजपा सरकार के कार्यकाल में सुरक्षा, धार्मिक आयोजनों, बुनियादी ढांचे और शिक्षा के क्षेत्र में हुए कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने सहारनपुर के शाकुंभरी कॉरिडोर, नमो भारत ट्रेन और जेवर एयरपोर्ट का भी उल्लेख किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने भगवान राम, हनुमान, वृंदावन के बांके बिहारी, मां शाकुंभरी और भगवान शिव का नाम लेकर संबोधन शुरू किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि नवरात्र चल रहे हैं और आज हम मां कात्यायनी स्वरूप की आराधना करते हैं।
विज्ञापन


आगामी चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश में विधान परिषद का चुनाव राज्यसभा से बेहतर होने वाला है। सपा की हकीकत सामने आ गई है। सपा ने गिरगिट की तरह रंग बदला है। उन्होंने टिकट बेचने का काम किया। उनके पीडीए का मतलब 'परिवार डेवलपमेंट पार्टी' है। इसी तर्ज पर चाचा जान को टिकट दिया। इसके बाद 'पराया धन अपना' की तर्ज पर मुंबई के कारोबारी को टिकट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


'सपा कार्यकाल में होते थे दंगें'
सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सपा के शासनकाल में प्रदेश की पहचान दंगों, कर्फ्यू और टूटी सड़कों से होती थी। उस समय प्रदेश में निवेश नहीं आता था। आजम खां की यूनिवर्सिटी के लिए अलग नियम बनाए गए, जबकि अन्य वैश्विक स्तर के विश्वविद्यालयों को बनने नहीं दिया जाता था। भाजपा सरकार ने सुरक्षा और शिक्षा के क्षेत्र में काम किया है।

'सपा के शासनकाल में कांवड़ यात्रा संभव नहीं'
सीएम योगी ने कहा कि वह गाजियाबाद से आ रहे थे। यहां बड़े-बड़े रामलीला आयोजन हो रहे हैं। सपा की सरकार होती तो दंगे हो गए होते। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान कोई दंगा नहीं हुआ। यह भारत की पहचान है। सपा के शासनकाल में कांवड़ यात्रा और रामलीला संभव नहीं थी। नवरात्र में दुर्गापूजा के पंडाल तक नहीं लग पाते थे। आज डबल इंजन की सरकार में विरासत का संरक्षण हो रहा है। काशी विश्वनाथ धाम का विकास और राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

'प्रदेश को जेवर एयरपोर्ट की सौगात मिली'
उन्होंने कहा कि सहारनपुर में मां शाकुंभरी कॉरिडोर का काम चल रहा है। पहले दर्शन के दौरान पानी आने से श्रद्धालुओं को परेशानी होती थी। अब वहां एलिवेटेड मार्ग बनाया जा रहा है, जिससे श्रद्धालु आसानी से दर्शन कर सकेंगे। सीएम योगी ने कहा कि सपा सरकार ने एक्सप्रेसवे के लिए धनराशि रोक दी थी, जबकि भाजपा सरकार ने इन परियोजनाओं के काम को आगे बढ़ाया। नमो भारत ट्रेन ने दिल्ली और मेरठ के बीच की दूरी को कम किया है। प्रदेश को जेवर एयरपोर्ट की सौगात मिली है। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मिर्जापुर और अलीगढ़ में विश्वविद्यालय बनाए गए हैं।

Trending Videos

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश की पहचान अब 'एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज' के रूप में बन रही है। मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, आगरा, कानपुर और लखनऊ में मेट्रो का संचालन हो रहा है। प्रदेश सरकार ने अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है।

उन्होंने कहा कि नौ वर्षों में साढ़े नौ लाख लोगों को नौकरी दी जा रही है। अखिलेश यादव कहते थे कि नौकरी नहीं मिलेगी, लेकिन प्रदेश में अब तक चार बार नियुक्ति पत्र वितरित किए जा चुके हैं। यूपी का नौजवान अब नौकरी तलाशने वाला ही नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला भी बन रहा है। प्रदेश में आज 24 हजार स्टार्टअप हैं।

सीएम योगी ने कहा कि श्रीचंद शर्मा और दिनेश गोयल ने शिक्षकों के हित में जो मांगें उठाई थीं, उन पर काम किया गया है। सरकार ने शिक्षकों को राहत देने का प्रयास किया है। शिक्षक हमारे लिए युग निर्माता हैं, इसलिए उन्हें जरूरी सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों के भरोसे को देखते हुए दोनों को एक बार फिर प्रत्याशी बनाया गया है।

सीएम योगी ने कहा कि सपा शिक्षा विरोधी है। सपा की शिक्षा को लेकर बात ऐसी है, जैसे कोई मगरमच्छ कहे कि मेरी पीठ पर बैठकर नदी पार कर लो। वे नाव को डुबोने वाले हैं। 23 अक्तूबर को अवकाश है। सभी को भरपूर मतदान करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed