UP: स्वीमिंग पूल में डूबा शांतनु, पानी में उतराती लाश देख दोस्तों को लगा तैर रहा; माजिद-राशिद दोनों भाई भागे
मृतक युवक की पहचान शांतनु (25) पुत्र विरेन्द्र उमा ठाकुर निवासी फेस 2 वायु एन्कलेव बादलपुर गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई, इनके साथ में मानस बजाज, यश, ओम कौशिक, धुरवा, अनुराग व बिट्टू भी स्वीमिंग पूल में नहा रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के गाजियाबाद क्षेत्रांतर्गत स्वीमिंग पूल में डूबकर युवक की संदिग्ध मौत हो गई। युवक अपने साथियों के साथ गौतमबुद्धनगर से वेव सिटी क्षेत्र के स्वीमिंग पूल में नहाने आया था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को मेडिकल परिक्षण के लिए भेजा।
दो बजे पहुंची पुलिस
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पुलिस को मंगलवार दोपहर 2 बजे सूचना मिली कि डासना से ईकला जाने वाले रोड पर रॉयल स्वीमिंग पूल में नहाते समय डूबकर एक युवक की मौत हो गई, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को मेडिकल परिक्षण के लिए भेजा।
दोस्तों के साथ गया था शांतनु
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान शांतनु (25) पुत्र विरेन्द्र उमा ठाकुर निवासी फेस 2 वायु एन्कलेव बादलपुर गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई, इनके साथ में मानस बजाज, यश, ओम कौशिक, धुरवा, अनुराग व बिट्टू भी स्वीमिंग पूल में नहा रहे थे।
दोस्तों को लगा तैर रहा है शांतनु
एसीपी ने बताया कि स्वीमिंग पूल की अधिकतम गहराई साढ़े 5 फिट है, शांतनु जब पानी में कूदा तो वह कुछ देर के बाद ऊपर आया तो साथियों ने समझा की तैर रहा है और वे नहाने में लगे रहे मगर कुछ समय बाद देखा तो वह बेसुध था, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तो वहां सुरक्षा का कोई इन्तजाम नहीं है। जांच में पता चला कि इनके पास स्वीमिंग पूल का कोई लाइसेंस भी नहीं है। युवक का नहाते समय की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिल गई है, जिसमें युवक कुछ समय तक पानी में रहकर उपर आता दिख रहा है।
स्वीमिंग पूल के मालिक माजिद और राशिद फरार
यह स्वीमिंग पूल रॉयल के नाम से है और इसके संचालक माजिद अली व राशिद अली दोनों भाई मोहल्ला खारी कुंआ कस्बा डासना वेव सिटी निवासी हैं। रॉयल में एक घन्टा प्रति व्यक्ति नहाने के लिए 70 रुपये तक वसूला जाता है। पुलिस के पहुंचने से पहले स्वीमिंग पूल संचालक मौके से फरार हो गए, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्वीमिंग पूल को सील कर दिया है।
परिवार वालों ने नहीं की शिकायत
एसीपी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को मेडिकल परिक्षण के लिए भेज दिया है, अभी परिजनों से कोई शिकायत नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बाकी युवक की मौत का स्पष्ट कारण मेडिकल परिक्षण रिपोर्ट आने पर पता चलेगा।