{"_id":"6a2a40f64af07b112f09a9ab","slug":"youth-stabbed-to-death-in-loni-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में मर्डर: लोनी में सैलून संचालक की चाकू मार कर हत्या, हमलावर फरार; इलाके में मच गया हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में मर्डर: लोनी में सैलून संचालक की चाकू मार कर हत्या, हमलावर फरार; इलाके में मच गया हड़कंप
अमर उजाला नेटवर्क, लोनी (गाजियाबाद)
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 11 Jun 2026 10:31 AM IST
विज्ञापन
सार
गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र की अशोक विहार कॉलोनी में चाकू से वार कर एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सैलून संचालक तस्लीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र के अशोक विहार कॉलोनी में पुरानी रंजिश के चलते सैलून संचालक तस्लीम की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
मृतक कुछ समय पहले ही हत्या के मामले में जेल से जमानत पर बाहर आया था। परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। जिन लोगों पर आरोप है पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अशोक विहार आशियाना सिटी कॉलोनी में तस्लीम परिवार के साथ रहते थे। वह घर से कुछ दूरी पर सैलून चलाते थे। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि अशोक विहार कॉलोनी में तस्लीम पर चाकू से हमला कर दिया। सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंची। तस्लीम को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
शुरूआती पूछताछ में पता चला है कि तस्लीम ने करीब 1 साल पहले कॉलोनी में रहने वाले युवक की चाकू मार कर हत्या की थी। इस मामले में तस्लीम जेल गया था। कुछ दिन पहले ही तस्लीम जेल से छुटकारा आया था। परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने तस्लीम को पहले घर से बाहर बुलाया। उसके बाद चाकू से वार कर हत्या कर दी।