सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Greater Noida: Now a car falls into the drain

Greater Noida: अब नाले में गिरी कार, समय रहते चालक को निकालने पर हादसा टला; नहीं थी बैरिकेडिंग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 02 Mar 2026 06:44 AM IST
विज्ञापन
सार

सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने सीढ़ियों की मदद से कार चालक को आधे घंटे में बाहर निकाल लिया। वहीं कार को भी क्रेन की मदद से निकाला गया है।

Greater Noida: Now a car falls into the drain
कार को क्रेन से निकाला गया... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गैलेक्सी गोल चक्कर से हनुमान मंदिर की ओर आने वाली सड़क पर रविवार देर रात करीब नौ बजे एक बड़ा हादसा टल गया। जब तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क से सटे खुले नाले में जा गिरी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने सीढ़ियों की मदद से कार चालक को आधे घंटे में बाहर निकाल लिया। वहीं कार को भी क्रेन की मदद से निकाला गया है। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। मौके पर तुरंत पुलिस फोर्स और फायर सर्विस की टीम पहुंचने से जनहानि टली है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट कार चालक सुशील त्यागी रविवार देर रात अपने कार से गैलेक्सी गोल चक्कर से हनुमान मंदिर की ओर जा रहे थे। सर्वोत्तम स्कूल के पास पहुंचते ही चालक गाड़ी की स्पीड को नियंत्रित नहीं कर सके। मोड़ पर अचानक संतुलन बिगड़ने से कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने नाले में जा घुसी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। साथ ही फायर सर्विस की टीम को भी बुलाया गया। राहत की बात यह रही कि कार में सवार  सुरक्षित हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। पुलिस का आरोप है कि कार चालक नशे में था। वह पहले टर्न लेने के बजाए सीधे रस्ते पर चला गया। जहां सड़क नाले के पास खत्म हो रही थी। इसी कारण वह कार सहित सहित खुले नाले में गिर गया। यहां नाले के पहले बैरिकेड भी नहीं था। हालांकि चालक गूगल मैप लगाकर जा रहा था या रास्ता भटक गया था। इसकी जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला लापरवाही से वाहन चलाने का प्रतीत हो रहा है। 

वहीं निवासियों का कहना है कि इस मार्ग पर वाहन चालक रास्ता भटक जाते हैं। इससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इसलिए लोगों ने सड़क किनारे सुरक्षा प्रबंध मजबूत करने और चेतावनी संकेत लगाने की मांग की है। जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। समय रहते फायर सर्विस की मदद से वाहन को नाले से बाहर निकालने की कार्रवाई की गई। 
--

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed