सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   President Draupadi Murmu launched several schemes including the Delhi Lakhpati Bitiya Yojana

दिल्ली की बेटियां बनेंगी 'लखपति': होली से पहले महिलाओं-बेटियों को 4 बड़ी सौगात, राष्ट्रपति ने लॉन्च की योजनाएं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 02 Mar 2026 12:48 PM IST
विज्ञापन
सार

इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लाखों महिलाओं और बेटियों को होली से पहले विशेष सौगात दी।

President Draupadi Murmu launched several schemes including the Delhi Lakhpati Bitiya Yojana
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा 'सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली' कार्यक्रम में शामिल हुए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इंदिरा गांधी स्टेडियम में दिल्ली सरकार की चार महिला-केंद्रित कल्याणकारी योजनाओं को लॉन्च किया। इसमें दिल्ली लखपति बिटिया योजना, मेरी पूंजी मेरा अधिकार योजान, फ्री एलपीटी सिलेंडर स्कीम,  मुफ्त बस यात्रा के लिए सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड शामिल हैं। यह दिल्ली की लाखों महिलाओं और बेटियों को होली से पहले विशेष सौगात है।

Trending Videos


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, 'मुझे विश्वास है कि ये सभी कल्याणकारी योजनाएं दिल्ली की बहनों और बेटियों को सशक्त बनाएंगी और एक समृद्ध दिल्ली बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। मैं जनहित की इन पहलों की शुरुआत करने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनकी पूरी टीम को बधाई देती हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, 'यह जिंदगी के तीन पहलुओं को छूने की कोशिश है: एजुकेशन, मोबिलिटी और घरेलू एम्पावरमेंट। मैं दिल्ली की बेटियों को बधाई देती हूं। जब सरकार ने जांच की, तो हमें पता चला कि 1.75 लाख लड़कियों के लिए लाडली-लाडली स्कीम का पैसा सरकारी अकाउंट में पड़ा था। इसलिए, पहले फेज़ में, हमें 30,000 लड़कियां मिलीं और डीबीटी के ज़रिए 90 करोड़ रुपये दिए गए।'

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में महिलाओं के लिए मुफ्त पिंक कार्ड लॉन्च किया। दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, 'यह बहुत गौरव की बात है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली की महिलाओं के लिए ये स्कीम निश्चित की और उन्हें माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा शुरू किया गया। पिंक कार्ड को इस्तेमाल करके बहने बसों में फ्री जा सकती हैं। हमारा वादा था कि हम दिवाली और होली पर दो सिलेंडर मुफ्त देंगे, आज मुख्यमंत्री ने उसे भी लागू किया है।'

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने कहा, 'दिल्ली सरकार अपनी जनता के लिए कुछ न कुछ योजना बनाए रखती है। आज हमारी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जो योजना लाई हैं, उससे हमारी महिलाओं को लाभ मिलेगा। हमारी जो बहनें पढ़ना चाहती हैं, यह उनके लिए बहुत लाभकारी रहेगा। पिंक कार्ड का मकसद था कि महिलाओं को उसका फायदा मिले। हमारी बहनों को इसका पूरा फायदा मिलेगा।'

योजना 1: दिल्ली लखपति बिटिया योजना
  • पुरानी लाडली योजना का विस्तारित रूप
  • अब विभिन्न चरणों में कुल 56,000 रुपये बालिका के नाम जमा होंगे
  • 21 वर्ष की आयु तक ब्याज सहित राशि 1 लाख रुपये से अधिक होने की उम्मीद
  • शर्त: परिवार की सालाना आय 1.20 लाख रुपये से कम हो, पिछले तीन साल से दिल्ली की निवासी, जन्म दिल्ली में हुआ हो
  • लाभ प्रति परिवार दो बेटियों को मिलेगा
  • राशि स्नातक या व्यावसायिक डिप्लोमा जैसी पढ़ाई पूरी करने की शर्त पर मिलेगी
  • पूरी प्रक्रिया डिजिटल, पैसा सीधे खाते में
योजना 2: मेरी पूंजी मेरा अधिकार (लाडली परिपक्वता भुगतान)
  • 40,642 पात्र लाभार्थियों को 100.25 करोड़ रुपये डीबीटी से मिलेंगे
  • कई वर्षों से लंबित परिपक्वता राशि अब सीधे खातों में जाएगी
  • अर्जित ब्याज सहित भुगतान होगा
  • उद्देश्य: सरकारी योजना में पारदर्शिता रहेगी और बेटियों को सीधा लाभ मिलेगा
योजना 3: दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर
  • होली और दिवाली पर हर साल दो मुफ्त सिलेंडर
  • करीब 15.50 लाख राशन कार्ड धारक परिवारों को लाभ
  • सिलेंडर की मौजूदा कीमत के बराबर राशि परिवार के मुखिया के आधार-लिंक्ड खाते में पहुंचेगी
  • मकसद: त्योहारों पर रसोई का खर्च कम कर गृहणियों को राहत देना है
योजना 4: पिंक कार्ड – महिलाओं के लिए मुफ्त बस सफर
  • दिल्ली निवासी महिलाओं को डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा मिलेगी
  • एक ही स्मार्ट कार्ड से मेट्रो और आरआरटीएस में सशुल्क सफर
  • ब्लू कार्ड सामान्य यात्रियों के लिए, ऑरेंज कार्ड मासिक पास वालों के लिए
  • करीब 50 केंद्रों पर कार्ड जारी होंगे
  • आधार और मोबाइल से लिंक होगा, डुप्लिकेशन पर रोक लगेगी
  • टच-फ्री डिजिटल रिकॉर्ड, नकद लेन-देन में कमी आएगी
  • पिंक कार्ड से महिलाओं को शिक्षा, नौकरी और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed