सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   3.73 lakh smart meters installed in Gurugram and Faridabad

Gurugram News: गुरुग्राम और फरीदाबाद में लगाए 3.73 लाख स्मार्ट मीटर

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
3.73 lakh smart meters installed in Gurugram and Faridabad
विज्ञापन
9 से 23 फरवरी तक चलाया जा रहा है स्मार्ट मीटर पखवाड़ा, स्मार्ट मीटर को लेकर की जा रही जागरुकता
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बिजली निगम ने गुरुग्राम और फरीदाबाद में 3.73 लाख स्मार्ट मीटर लगा दिया है। स्मार्ट मीटर जागरूकता पखवाड़े के मौके पर यह जानकारी बिजली निगम के प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय विद्युत मंत्रालय के निर्देश पर 9 फरवरी से 23 फरवरी तक पूरे देश में स्मार्ट मीटर पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटरिंग के लाभों के प्रति जागरूक करना और इसके अधिक से अधिक उपयोग को बढ़ावा देना है।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अंतर्गत गुरुग्राम और फरीदाबाद शहरों में अब तक लगभग 3.73 लाख स्मार्ट मीटर स्थापित किए जा चुके हैं। इन दोनों शहरों के उपभोक्ता यदि अपनी बिजली कनेक्शन को पोस्टपेड से प्रीपेड बिलिंग मोड में परिवर्तित करते हैं, तो उन्हें बिजली बिल पर 5 प्रतिशत की छूट का लाभ दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए स्मार्ट मीटर डीएचबीवीएन नाम से मोबाइल एप्लीकेशन भी उपलब्ध कराया गया है, जिसे गूगल प्ले स्टोर तथा एप्पल आईओएस स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप के माध्यम से उपभोक्ता अपनी दैनिक बिजली खपत की निगरानी कर सकते हैं, प्रीपेड बिलिंग की स्थिति में क्रेडिट बैलेंस संबंधी दैनिक अलर्ट प्राप्त कर सकते हैं और स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतें दर्ज कर सकते हैं। वर्तमान में डीएचबीवीएन में लगभग 9,300 उपभोक्ता इस मोबाइल एप्लीकेशन का उपयोग कर रहे हैं।
निगम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे प्रीपेड बिलिंग प्रणाली को अपनाएं और मोबाइल ऐप डाउनलोड कर बिजली खपत पर बेहतर नियंत्रण स्थापित करें। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए उपभोक्ता 24/7 हेल्पलाइन नंबर 1912 या 1800-180-4334 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed