फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   50 people donated blood at the blood donation camp.

Gurugram News: रक्तदान शिविर में 50 लोगों ने किया रक्तदान

Fri, 02 Oct 2026 06:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
50 people donated blood at the blood donation camp.
गुरुग्राम। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर रोटरी ब्लड सेंटर की ओर से दो स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाए गए। पहला शिविर गिरिराज ढींगरा ने ढींगरा मोटर्स में अपने स्वर्गीय पिता गोपी चंद ढींगरा की स्मृति में लगाया। दूसरा शिविर रोटरी ब्लड सेंटर में आयोजित हुआ। दोनों शिविरों में कुल 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रोटरी ब्लड सेंटर के प्रेसिडेंट डॉ. मुकेश शर्मा ने रक्तदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि नियमित रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। उन्होंने रक्तदाताओं को नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया। शिविर में रोटेरियन ऋषि मुनि भारद्वाज, पवन सपरा, पवन जिंदल, तुलसी दास सलूजा, एडवोकेट नवीन गुप्ता, विनय शंकर और एडवोकेट जेएस मरहट्टा ने भी भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed