सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   69 cylinders recovered, accused of black marketing arrested

Gurugram News: 69 सिलिंडर बरामद, कालाबाजारी का आरोपी धरा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
69 cylinders recovered, accused of black marketing arrested
विज्ञापन
फर्जी बिल की किताब मिल, तीन गैस एजेंसियों की गाड़ियों को पुलिस को सौंपा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम में गैस संकट के बीच खाद्य आपूर्ति विभाग ने कालाबाजारी में लिप्त सुशील के ठिकाने पर छापा मारा। रिठोज इलाके में एक प्लॉट में की गई कार्रवाई में कुल 56 कॉमर्शियल सिलिंडर और 13 घरेलू सिलिंडर बरामद किए गए। इसके अलावा मौके से तीन गैस एजेंसी की गाड़ियां और कई फर्जी बिल बुक भी मिली।



खाद्य आपूर्ति विभाग के बादशाहपुर के निरीक्षक इंदर कुमार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते द्वारा सूचना मिली थी कि रिठोज इलाके में गैस की कालाबाजारी हो रही है। इस सूचना के आधार पर टीम ने छापा मारा।जांच में पता चला कि सिलिंडर और बिल किसी एजेंसी के नहीं थे, बल्कि सुशील ने इन्हें कालाबाजारी के लिए छपवाया था। आरोपी को मौके पर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि इस पर पहले भी साल 2023 के अप्रैल और दिसंबर महीने में कालाबाजारी के मामले दर्ज हैं। सुशील को गिरफ्तार कर मौके से बरामद सिलिंडर व तीन गाड़ियों को गुरुग्राम पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------
इस कार्रवाई से गैस कालाबाजारी के खिलाफ कड़ा संदेश गया है और अधिकारियों ने कहा कि ऐसी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। -इंद्र कुमार, निरीक्षक खाद्य आपूर्ति विभाग, बादशाहपुर


------------
गैस उपभोक्ता रिफिल के लिए लगी लंबी लाइन
पटौदी। घरेलू गैस लेने के लिए लोगों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। गैस उपभोक्ता रिफिल बाउचर (पर्ची) लेने के लिए एजेंसी खुलने से पहले ही लंबी लाइन में खड़े हो जाते हैं और अपना नंबर आने का इंतजार करते हैं। पिछले एक सप्ताह से यह स्थिति बनी हुई है। सुबह से लेकर शाम तक गैस एजेंसियों पर भारी भीड़ रहती है। उपभोक्ताओं का कहना है कि टॉल फ्री नंबर उपलब्ध न होने के कारण उन्हें काफी परेशानी होती है। ऑनलाइन बुकिंग करने के बाद भी कई घंटों तक रिफिल बाउचर लेने के लिए लाइन में खड़ा होना पड़ता है। पटौदी इंडेन गैस एजेंसी के संचालक जोगिंद्र सिंह ने बताया कि उनके पास गैस का स्टॉक पूरी तरह से उपलब्ध है और किसी तरह की कमी नहीं है। संवाद

-------------------------------------------
एटीएम मशीन से राहत
एलपीजी संकट के बीच अब लोगों को गैस सिलिंडर लेने के लिए लंबी लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं है। सोहना रोड स्थित सेंट्रल पार्क फ्लावर वैली सोसाइटी में भारत गैस का एलपीजी एटीएम शुरू किया गया है। यह हरियाणा का पहली ऐसी मशीन है। यह मशीन दिन-रात 24 घंटे काम करेगी। इसका इस्तेमाल केवल वही लोग कर सकते हैं जिनका भारत गैस से वैध रजिस्टर्ड कनेक्शन है। इस मशीन से 10 किलो का कंपोजिट सिलिंडर मिलता है, जिसकी कीमत भारत गैस के रेट के अनुसार ही रहती है और कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता।
टाइम से मिल रहा सिलिंडर
सिलिंडर अब टाइम से मिल रहा है, अगर हम आज बुक करते हैं तो अगले दिन मिल जाता है। अब इतनी समस्या नहीं हो रही है।- संगीता चौहान, गुरुग्राम

अब गैस सिलिंडर के लिए इतनी परेशानी नहीं हो रही है। समय पर अगर बुक कर रहे है तो अगले एक, दो दिन में सिलिंडर घर पर देने आ जाते हैं। - कमलेश, गुरुग्राम

पहले सिलिंडर बुक करने में दिक्कत होती थी, लेकिन अब बुकिंग आसानी से हो जाती है और सिलेंडर समय पर घर पहुंचा दिए जाते हैं।---ढिल्लू, मानेसर

अभी भी सिलिंडर बुक करने में दिक्कत आ रही है। ऐसे में रिफिल बाउचर लेकर गैस एजेंसी जाकर कई घंटे लाइन में खड़ा होना पड़ता है।--उदय यादव, पटौदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed