{"_id":"69c1560a087ed2c0b10004bc","slug":"cyber-fraud-racket-operated-from-philippines-busted-in-gurugram-2026-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में साइबर ठगी के गिरोह का पर्दाफाश: अवैध सिम बॉक्स बरामद, यूपी से आरोपी पकड़ा; फिलीपींस से जुड़े तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में साइबर ठगी के गिरोह का पर्दाफाश: अवैध सिम बॉक्स बरामद, यूपी से आरोपी पकड़ा; फिलीपींस से जुड़े तार
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 23 Mar 2026 08:33 PM IST
विज्ञापन
सार
Cyber Crime: साइबर अपराध थाना पश्चिम की पुलिस ने मकान मालिकों की शिकायत पर कार्रवाई में कासगंज के राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया। 17 मार्च को डीएलएफ फेज-3 के यू-ब्लॉक में दो कमरों से 5 सिम बॉक्स, 504 एयरटेल-वोडाफोन सिम, 8 राउटर, 18 बैटरी और 3 यूपीएस बरामद किए थे।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
साइबर अपराध थाना पश्चिम की पुलिस ने डीएलएफ फेज-3 के यू-ब्लॉक में अवैध सिम बॉक्स संचालन की शिकायत के आधार पर 17 मार्च को दो कमराें में दबिश दी। साइबर पुलिस ने दोनों कमरों से अवैध रूप से संचालित पांच सिम बॉक्स मिले, जिनमें 32-32 सिम पोर्ट एंटीना लगे हुए थे। वहां पर आठ राउटर, 18 बैटरी, तीन यूपीएस (इनवर्टर) और एयरटेल व वोडाफोन आइडिया के 504 सिम कार्ड बरामद किए।
Trending Videos
पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी 18 मार्च को उत्तर प्रदेश के कासगंज से गिरफ्तार किया है। मकान मालिकों ने ही पुलिस को शिकायतें दी थीं। आरोपी की पहचान कासगंज (उत्तर-प्रदेश) के नगला नोक्स गांव निवासी राहुल कुमार (30) के रूप में हुई है। आरोपी को 19 मार्च को अदालत में पेश करके पांच दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की। रिमांड के दौरान आरोपी राहुल कुमार ने बताया कि वह नोएडा में कार चलाता है। राहुल के एक अन्य साथी ने उसका संपर्क फिलीपींस के एक व्यक्ति से कराया। जिसके माध्यम से राहुल के पास सिम बॉक्स, राउटर्स व अन्य सामान (नोएडा) आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
उसने फिलीपींस के व्यक्ति से वीडियो कॉल के माध्यम से सिम बॉक्स को सेटअप किया व उनको चेक करता था। आरोपी राहुल ने बताया कि उसने ही सिम बॉक्स व अन्य सामान को गुरुग्राम के यू-ब्लॉक, डीएलएफ फेज-3 में पहुंचाया था। इसके बदले उसे फिलीपींस व्यक्ति से 15 हजार रुपये मिले थे।
आरोपी राहुल ने बताया कि इन उपकरणों का उपयोग इंटरनेट के माध्यम से कॉल रूटिंग व अन्य अवैध गतिविधियों के लिए किया जा रहा था। जिससे साइबर ठगी जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा सकता है। उसने बताया कि सिम बॉक्स व अन्य सामान सामान फिलिपिंस से नेपाल आते है। नेपाल से बिहार के रास्ते भारत में भेजे जाते है। इसके बाद बिहार से भारत में अलग-अलग जगह डिलीवर किया जाता है। मामले में संबंधित अधिनियम व धाराओं के तहत साइबर अपराध थाना पश्चिम में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।
रिमांड के दौरान आरोपी राहुल से कई जानकारी मिली हैं। उसी आधार पर आगामी जांच व कार्रवाई की जा रही है। आरोपी राहुल का रिमांड पूरा होने के बाद सोमवार को अदालत में पेश करके उसे न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। - प्रियांशु दीवान, एसीपी साइबर अपराध, गुरुग्राम।