सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dhani Ram won five medals in national games

Gurugram News: राष्ट्रीय खेल में धनी राम ने जीते पांच पदक

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
Dhani Ram won five medals in national games
विज्ञापन
गुरुग्राम। चंडीगढ़ में 18 से 22 मार्च तक आयोजित 5वीं खेलो मास्टर्स राष्ट्रीय गेम्स में देश के कोने-कोने से 30 वर्ष से अधिक उम्र के हजारों एथलीटों ने भाग लिया। बास्केटबॉल, फुटबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स व कबड्डी सहित विविध खेलों की इस प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र की टीमें मैदान में उतरीं। इनमें जिले के मानेसर निवासी धनी राम यादव ने एथलेटिक्स इवेंट्स में परचम लहराया। 70 से अधिक आयु वर्ग में उन्होंने 3000 मीटर दौड़ में कांस्य, 5000 मीटर पैदल चाल में रजत, 4x100 रिले दौड़ में स्वर्ण, 300 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण तथा तीन किलोमीटर पैदल चाल में कांस्य पदक। धनी राम यादव ने कहा कि खेलो इंडिया व मास्टर्स गेम्स जैसे प्लेटफॉर्म वरिष्ठ खिलाड़ियों के लिए वरदान हैं। उन्होंने कोच, परिवार व जिला प्रशासन का धन्यवाद करता हूं। युवा पीढ़ी से कहूंगा- खेल अपनाओ, स्वस्थ रहो। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed