{"_id":"69c27b132ca8906bc4017797","slug":"prescription-medicine-and-doctor-long-queues-everywhere-in-the-civil-hospital-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-82978-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पर्चा, दवा और डॉक्टर... नागरिक अस्पताल में हर जगह बस लंबी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पर्चा, दवा और डॉक्टर... नागरिक अस्पताल में हर जगह बस लंबी कतारें
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन बाद खुला अस्पताल, मरीजों को इलाज के लिए एक से डेढ़ घंटे करना पड़ा इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। तीन दिन बाद खुला सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल आज मरीजों से भरा रहा। सुबह से ही पर्चा काउंटर से लेकर दवा काउंटर तक भारी भीड़ देखी गई। मरीजों को इलाज के लिए औसतन डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा। मेडिसिन और हड्डी विभाग की ओपीडी के बाहर सबसे अधिक भीड़ रही। पंजीकरण के लिए छह काउंटर बनाए गए थे। इसके बावजूद लाइनें काउंटर परिसर से बाहर तक लगी रहीं। दवाओं के लिए तीन काउंटर थे, जिन पर भी मरीजों का दबाव लगातार बना रहा।
मरीजों को कार्ड बनवाने, दूसरी बार डॉक्टर को दिखाने और तीसरी बार दवा लेने के लिए लंबी लाइन में खड़ा होना पड़ा। अस्पताल प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन इतनी बड़ी संख्या के कारण व्यवस्थाओं पर दबाव साफ नजर आया। मरीजों ने भीड़ और लंबी प्रतीक्षा समय को लेकर असंतोष जताया।
-- -- -- -- -- -- -
दो दिन बंद रहेगी त्वचा ओपीडी
गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में त्वचा रोग (स्किन) ओपीडी दो दिनों के लिए बंद रहेगी। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों की सुविधा के लिए पंजीकरण काउंटर पर इस संबंध में नोटिस लगाया हुआ है। नोटिस के अनुसार, 25 और 26 मार्च को त्वचा ओपीडी में मरीजों की जांच नहीं की जाएगी। त्वचा ओपीडी में प्रतिदिन करीब 150 से 200 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। इनमें एलर्जी, फंगल इन्फेक्शन, खुजली, दाद और अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीज शामिल रहते हैं। ओपीडी बंद रहने के कारण इन दो दिनों में आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
-- -
भीड़ देखकर लग ही नहीं रहा कि लाइन आगे बढ़ रही हैं। इतनी अधिक भीड़ के कारण अस्पताल की व्यवस्थाओं को तुरंत बढ़ाया जाना चाहिए, ताकि मरीजों को समय पर पंजीकरण, इलाज और दवा मिल सके।-- नीरज, मरीज का पति
पहली पर्ची के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है, इसके बाद इलाज और दवा के लिए भी काफी समय देना पड़ता है। ऐसे में मरीज थककर और बीमार होकर खड़े रह जाते हैं, जिससे उनकी परेशानी बढ़ जाती है।--
सुनीता, मरीज
वर्जन
मरीजों के लिए कार्ड बनाने की प्रक्रिया तेज करने हेतु बातचीत जारी है, ताकि इंतजार कम हो और सुविधाएं बेहतर हों। इस प्रयास से मरीजों को समय पर कार्ड मिल सकेगा और स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से प्राप्त हों।- डाॅ लोकवीर, सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
जिले में छह हजार से अधिक मरीजों का टीबी उपचार जारी
गुरुग्राम/सोहना। विश्व क्षय (टीबी) दिवस के अवसर पर लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में डीसी अजय कुमार ने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही राष्ट्र की प्रगति की नींव होते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार नागरिकों के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। जिले में वर्तमान में 6328 टीबी मरीजों का उपचार चल रहा है। कार्यक्रम में टीबी उन्मूलन में सराहनीय योगदान देने वाली पंचायतों को सम्मानित किया गया। वहीं, सोहना में आशा वर्कर घर-घर जाकर टीबी रोगियों की पहचान करेंगी और उनको उपचार कराने के लिए प्रेरित भी करेंगी। यह बात सोहना नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉक्टर नीरू यादव ने विश्व टीबी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आशा वर्करों के समक्ष कही। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- --
मौसम बदलते ही मानेसर में बढ़े वायरल के मरीज
मानेसर। नखडोला और भांगरौला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में इन दिनों वायरल संक्रमण के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। मौसम में अचानक बदलाव के कारण लोगों की सेहत पर असर पड़ा है। खासकर खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसमें बच्चों की संख्या भी काफी ज्यादा है। मंगलवार को नखडोला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में करीब 80 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। वहीं भांगरौला पीएचसी में यह संख्या और ज्यादा रही, जहां लगभग 120 मरीजों ने डॉक्टरों से उपचार लिया। दोनों ही केंद्रों पर आने वाले ज्यादातर मरीज वायरल बुखार, सर्दी-खांसी और जुकाम से पीड़ित पाए गए। नखडौला के डॉ. तरून चौपड़ा ने बताया कि बदलते मौसम में लोगों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है। बच्चों और बुजुर्गों को संक्रमण जल्दी पकड़ता है, इसलिए उन्हें भीड़-भाड़ से बचाना चाहिए और साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए। संवाद
Trending Videos
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। तीन दिन बाद खुला सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल आज मरीजों से भरा रहा। सुबह से ही पर्चा काउंटर से लेकर दवा काउंटर तक भारी भीड़ देखी गई। मरीजों को इलाज के लिए औसतन डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा। मेडिसिन और हड्डी विभाग की ओपीडी के बाहर सबसे अधिक भीड़ रही। पंजीकरण के लिए छह काउंटर बनाए गए थे। इसके बावजूद लाइनें काउंटर परिसर से बाहर तक लगी रहीं। दवाओं के लिए तीन काउंटर थे, जिन पर भी मरीजों का दबाव लगातार बना रहा।
मरीजों को कार्ड बनवाने, दूसरी बार डॉक्टर को दिखाने और तीसरी बार दवा लेने के लिए लंबी लाइन में खड़ा होना पड़ा। अस्पताल प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन इतनी बड़ी संख्या के कारण व्यवस्थाओं पर दबाव साफ नजर आया। मरीजों ने भीड़ और लंबी प्रतीक्षा समय को लेकर असंतोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन बंद रहेगी त्वचा ओपीडी
गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में त्वचा रोग (स्किन) ओपीडी दो दिनों के लिए बंद रहेगी। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों की सुविधा के लिए पंजीकरण काउंटर पर इस संबंध में नोटिस लगाया हुआ है। नोटिस के अनुसार, 25 और 26 मार्च को त्वचा ओपीडी में मरीजों की जांच नहीं की जाएगी। त्वचा ओपीडी में प्रतिदिन करीब 150 से 200 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। इनमें एलर्जी, फंगल इन्फेक्शन, खुजली, दाद और अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीज शामिल रहते हैं। ओपीडी बंद रहने के कारण इन दो दिनों में आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
भीड़ देखकर लग ही नहीं रहा कि लाइन आगे बढ़ रही हैं। इतनी अधिक भीड़ के कारण अस्पताल की व्यवस्थाओं को तुरंत बढ़ाया जाना चाहिए, ताकि मरीजों को समय पर पंजीकरण, इलाज और दवा मिल सके।
पहली पर्ची के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है, इसके बाद इलाज और दवा के लिए भी काफी समय देना पड़ता है। ऐसे में मरीज थककर और बीमार होकर खड़े रह जाते हैं, जिससे उनकी परेशानी बढ़ जाती है।