{"_id":"69c527d471d2dc2c4800a48b","slug":"the-leaning-pole-is-visible-to-citizens-but-not-to-officials-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-83185-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: झुका पोल नागरिकों को दिख रहा, अधिकारियों को नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: झुका पोल नागरिकों को दिख रहा, अधिकारियों को नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
तारों के सहारे टिका खंभा, शिकायत के बाद भी अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। दक्षिण हरियाणा विद्युत वितरण निगम, फर्रुखनगर डिवीजन के सुल्तानपुर मोड़ पर बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। यहां बिजली का पोल कई दिन से एक ओर झुका हुआ है, जो किसी भी समय गिरकर एक बड़ी अनहोनी का कारण बन सकता है। मुख्य मार्ग होने के बावजूद अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि पोल अपने निर्धारित एलाइन्मेंट से पूरी तरह हट चुका है। जो केवल तारों के सहारे टिका हुआ है। झुके हुए पोल व नीचे लटकते तारों के कारण राहगीरों, विशेषकर स्कूल जाने वाले बच्चों, वाहन चालकों के लिए खतरा बना रहता है।
लोगों का आरोप है कि इस संबंध में एसडीओ और अन्य अधिकारियों को बार-बार सूचित करने के बाद भी सिर्फ आश्वासन मिला है, जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि विभाग शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।
Trending Videos