सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Land Acquisition Becomes an Obstacle at Several Locations in the Construction of Service Roads Along the Dwarka Expressway.

Gurugram News: द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ सर्विस रोड निर्माण में कई जगहों पर जमीन बनी बाधा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Land Acquisition Becomes an Obstacle at Several Locations in the Construction of Service Roads Along the Dwarka Expressway.
विज्ञापन
जीएमडीए की ओर से एक्सप्रेसवे के दोनों ओर बनाया जा रहा है सर्विस रोड
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ सर्विस रोड निर्माण कार्य में जमीन की उपलब्धता बाधा बन रही है। कई स्थानों पर पर्याप्त भूमि उपलब्ध न होने के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है।
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण की ओर से एक्सप्रेसवे के दोनों ओर सर्विस रोड का निर्माण चल रहा है। हालांकि, कुछ हिस्सों में जमीन की उपलब्धता की समस्या के कारण कार्य में रुकावट आ रही है। अधिकारियों के अनुसार, जहां-जहां जमीन उपलब्ध है, वहां निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। वहीं, जिन स्थानों पर भूमि की कमी है, वहां संबंधित विभागों से समन्वय कर समाधान निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। जीएमडीए के अनुसार, सर्विस रोड निर्माण में चार से पांच जगहों पर जमीन की दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएमडीए अधिकारियों ने पाया कि कुछ स्थानों पर द्वारका एक्सप्रेसवे को बीच में (सेंट्रल) नहीं बनाए जाने के कारण सड़क की जमीन ग्रीन बेल्ट में चली गई। ऐसे में इन स्थानों पर जमीन की कमी हो गई है। यदि द्वारका एक्सप्रेसवे बीच में बनाया गया होता तो दोनों ओर दिल्ली से गुरुग्राम तक सर्विस रोड के लिए पर्याप्त जमीन उपलब्ध होती। जीएमडीए ने जमीन संबंधी मामला हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सामने रखा है, ताकि इसका समाधान निकाला जा सके।
बतादें कि दिल्ली से एनएच-48 तक द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ सर्विस रोड नहीं है। प्रदेश सरकार 15-15 किमी दोनों ओर सर्विस रोड का निर्माण करा रही है। सात मीटर चौड़ी सड़क निर्माण पर करीब 99 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जीएमडीए ने सर्विस लेन बनाने का काम पिछले साल शुरू किया था और करीब 70 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। सर्विस रोड बनने से सेक्टर-102, 103, 104, 105, 106, 109, 110, 111, 112 और 113 समेत अन्य सेक्टरों के लोगों को लाभ मिलेगा। सर्विस रोड बनने से स्थानीय यातायात को एक्सप्रेसवे के मुख्य मार्ग से अलग किया जा सकेगा। साथ ही, आसपास के सेक्टरों के निवासियों को बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। जीएमडीए के एसई प्रवीन कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण का करीब 70 फीसदी काम पूरा हो गया है। जहां पर जमीन संबंधी दिक्कत है, उसे दूर कराया जा रहा है।
एनएचएआई ने लगवाई ग्रिल
द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ कई बिल्डरों की परियोजनाएं विकसित हो रही हैं। ऐसे में कुछ लोगों ने सीधे एक्सप्रेसवे से अवैध तरीके से रास्ते बना लिए थे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इन सभी रास्तों को बंद करा दिया था। एक्सप्रेसवे के साथ ग्रिल लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed