सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A two-lane ROB will be constructed at Railway Crossing-29.

Gurugram News: रेलवे क्रॉसिंग-29 पर दो लेन की होगी आरओबी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
A two-lane ROB will be constructed at Railway Crossing-29.
विज्ञापन
रेलवे विभाग के प्रस्ताव को जीएमडीए के सीईओ ने दी मंजूरी
Trending Videos

सेक्टर-37डी में रेलवे ओवर ब्रिज बनने से द्वारका एक्सप्रेसवे की राह होगी आसान
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम-रेवाड़ी रेलमार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग नंबर-29 पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण की योजना को गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के सीईओ ने स्वीकृति दे दी है। इसके निर्माण में जीएमडीए और रेलवे विभाग 50-50 प्रतिशत लागत वहन करेंगे।
जीएमडीए की फिलहाल दो लेन के आरओबी निर्माण की योजना है। हालांकि, जमीन मिलने पर इसे चार लेन तक विस्तारित किया जाएगा। इससे सेक्टर-37डी से द्वारका एक्सप्रेसवे तक आवागमन आसान हो जाएगा। कंसल्टेंट ने आरओबी निर्माण को लेकर रिपोर्ट जीएमडीए को पिछले साल सौंप दिया था। रेलवे क्रॉसिंग पर द्वारका एक्सप्रेसवे की ओर जीएमडीए का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट हैं। ऐसे में जमीन दो लेन के आरओबी के लिए है। रेलवे विभाग ने जीएमडीए को पत्र लिखकर बताया कि क्रॉसिंग नंबर 29 के आरओबी निर्माण में लागत का 50 फीसदी वाहन करेगा। इसकी अनुमानित लागत 59 करोड़ रुपये है। इस प्रस्ताव को जीएमडीए के सीईओ पीसी मीणा ने मंजूरी दे दी है। जीएमडीए के अनुसार आरओबी को दो लेन निर्माण के लिए जगह उपलब्ध है। द्वारका एक्सप्रेसवे की ओर जीएमडीए की जमीन है। सेक्टर 37 की ओर एचएसवीपी की तरफ से जमीन मिलती है तो यह चार लेन का बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई सेक्टरों के लोगों को मिलेगी राहत

गुरुग्राम-रेवाड़ी रेलमार्ग काफी व्यस्त रूट है। रेलवे फाटक बंद होने से काफी देर वाहन चालकों को रुकना पड़ता है। ऐसे में सेक्टर 37 डी बसई के रेलवे क्रॉसिंग से लोगों को परेशानी होती है। पहले इसे बसई-गढ़ी रोड का रेलवे क्रॉसिंग के नाम से जाना जाता था। रेलवे क्रॉसिंग के सेक्टर 37डी में जीएमडीए की मास्टर रोड है जोकि सेक्टर 37 सी से होते हुए द्वारका एक्सप्रेसवे और एनएच-48 को जोड़ने वाली रोड से मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed