सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   9 Cases Heard on the Spot at the Resolution Camp

Gurugram News: समाधान शिविर में मौके पर हुई 9 मामले की सुनवाई

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
9 Cases Heard on the Spot at the Resolution Camp
विज्ञापन
एसडीएम ने सुनीं शिकायतें, अधिकतर का मौके पर निपटारा
Trending Videos




अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा सरकार के निर्देश पर जिला मुख्यालय और उपमंडल स्तर पर नियमित रूप से समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। सोमवार को आयोजित शिविर में एसडीएम हितेंद्र कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न समस्याओं का सरल और समयबद्ध समाधान उपलब्ध कराना है। शिविर में बिजली, पानी, परिवार पहचान पत्र, बुढ़ापा पेंशन सहित अन्य मामलों की सुनवाई की गई और अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर के दौरान कुल 9 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिन मामलों का तुरंत समाधान संभव नहीं था, उन्हें निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। साथ ही यह भी कहा गया कि सभी शिकायतों की गुणवत्तापूर्ण एटीआर पोर्टल पर एंट्री सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी प्रकरण को दोबारा खोलने की आवश्यकता न पड़े।

एसडीएम ने कहा कि समाधान शिविर प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का माध्यम है, जिससे लोगों को पारदर्शी सेवाएं मिल रही हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे निर्धारित दिनों में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed