{"_id":"69cccff066a8e45a520ba28f","slug":"a-plumber-was-duped-of-rs-1-11-lakh-on-the-pretext-of-selling-a-cow-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram: प्लंबर ने फेसबुक पर देखी गाय बेचने की वीडियो, लेने का बनाया मन और जालसाजों ने ठग लिये 1.11 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: प्लंबर ने फेसबुक पर देखी गाय बेचने की वीडियो, लेने का बनाया मन और जालसाजों ने ठग लिये 1.11 लाख रुपये
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:27 PM IST
विज्ञापन
सार
पीड़ित ने फेसबुक पर एक वीडियो देखी। फेसबुक आईडी सुरेंद्र सिंह डेरी फार्म श्रीगंगानगर पर इसे अपलोड किया गया था। वीडियो देखकर संदीप कुमार ने गाय खरीदने के इरादे से दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया।
Cyber Crime
- फोटो : FREEPIK
विज्ञापन
विस्तार
जालसाजों ने गाय बेचने के नाम पर एक प्लंबर से 1,11,140 रुपये की धोखाधड़ी की है। पीड़ित ने फेसबुक पर गाय बेचने संबंधी वीडियो देखकर उस पर दिए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया था। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना मानेसर में प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos
फर्रुखनगर के अलिमुदीनपुर गांव निवासी संदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव में प्लंबर का काम करता है। 5 फरवरी को उसने फेसबुक पर एक वीडियो देखी। फेसबुक आईडी सुरेंद्र सिंह डेरी फार्म श्रीगंगानगर पर इसे अपलोड किया गया था। वीडियो देखकर संदीप कुमार ने गाय खरीदने के इरादे से दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। कॉल पर बात करने वाले ने खुद को डेरी का संचालक सत्यवान बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों के बीच 37,500 रुपये में एक गाय को बेचने संबंधी बातचीत हुई। संदीप कुमार से ट्रांसपोर्ट खर्च के लिए दो हजार रुपये एडवांस मांगे गए। बाकी पेमेंट का भुगतान गाय पहुंचने के बाद करने के लिए कहा गया। पेमेंट करने के लिए संदीप कुमार के व्हाट्सएप पर बार कोड भेजा गया। संदीप कुमार ने फोन-पे के माध्यम से बार कोड को स्कैन करके दो हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ देर बाद संदीप से फिर संपर्क किया गया और कहा कि गाय रास्ते में है और खर्चे के लिए दो हजार रुपये मांगे। संदीप कुमार ने यह राशि भी भेज दी।
इस तरह संदीप से अलग-अलग बहाने से बनाते हुए बार-बार रुपये मांगने शुरू कर दिए। जालसाजों ने फोन-पे के माध्यम से 5 फरवरी से 13 फरवरी तक संदीप कुमार से 27 ट्रांजेक्शन में 1,11,140 रुपये ट्रांसफर कराए गए। जब भी संदीप कुमार गाय भेजने की बात करता तो जालसाज नया बहाना बनाकर रुपये मांगने लग जाते। इसके बाद संदीप कुमार को अपने साथ हुई धोखाधड़ी के बारे में पता चला। पीड़ित ने साइबर पुलिस से जालसाजों के खिलाफ कार्रवाई करने व रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई है।