सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Youth Struck by Unidentified Vehicle on Bhodakalan Road

Gurugram News: भोड़ाकलां रोड पर युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Youth Struck by Unidentified Vehicle on Bhodakalan Road
विज्ञापन
रेवाड़ी व जयपुर के अस्पतालों में रहा भर्ती, 30 मार्च को हुई मौत
Trending Videos


अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ बिलासपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बिलासपुर थाना के अंतर्गत भोड़ाकलां रोड पर 29 मार्च को पैदल चल रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक की 30 मार्च को मौत हो गई। पुलिस ने मृतक युवक के चचेरे भाई जितेंद्र की शिकायत के आधार पर सड़क हादसे में मौत संबंधित धाराओं के तहत बिलासपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की है।
मृतक की पहचान भोड़ाकलां गांव निवासी सुनील सैनी (37) के रूप में हुई है। वह नूरपुर स्थित वेयर हाउस में नौकरी करता था। सुनील 29 मार्च को नूरपुर वेयर हाउस से ड्यूटी खत्म करके पैदल ही अपने गांव भोड़ाकलां की ओर आ रहा था। जब वह भोड़ाकलां रोड स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सुनील को उपचार के लिए रेवाड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से परिवार वाले उसे जयपुर स्थित एनआईएमएस मेडिकल कालेज में ले गए। जहां उपचार के दौरान 30 मार्च को मौत हो गई। जांच अधिकारी एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। सुनील को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। वाहन की पहचान होने पर चालक को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed