{"_id":"69cd07f78db175575c032723","slug":"tech-skill-clubs-to-be-updated-students-to-be-prepared-for-the-digital-era-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-83700-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: टेक स्किल क्लब होंगे अपडेट, छात्रों को डिजिटल दौर के लिए किया जाएगा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: टेक स्किल क्लब होंगे अपडेट, छात्रों को डिजिटल दौर के लिए किया जाएगा तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन
क्लबों के लिए स्टडी मटेरियल और अन्य जरूरी संसाधन स्कूलों तक पहुंचाए जाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नए शैक्षणिक सत्र के साथ टेक स्किल क्लबों को और मजबूत बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसका उद्देश्य छात्रों को केवल किताबों तक सीमित न रखकर उन्हें डिजिटिल युग के अनुसार सक्षम बनाना है। अप्रैल से शुरू होने वाले इस सत्र में क्लबों के लिए स्टडी मटेरियल और अन्य जरूरी संसाधन स्कूलों तक पहुंचाए जाएंगे। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की इस पहल के तहत छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा, कोडिंग की शुरुआती जानकारी और इंटरनेट के उपयोग से जोड़ा जाएगा। साथ ही नई तकनीकों की समझ विकसित करने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।
एससीईआरटी के एडिशनल डायरेक्टर सुनील बजाज के अनुसार, टेक क्लबों में थ्योरी की बजाय प्रैक्टिकल लर्निंग पर फोकस किया जाएगा, ताकि छात्र खुद कंप्यूटर टूल्स और डिजिटल टूल्स का उपयोग सीख सकें। इसके लिए स्कूलों में उपलब्ध कंप्यूटर लैब, अन्य संसाधनों और शिक्षकों की क्षमता का आकलन भी किया जा रहा है, ताकि टेक क्लबों का संचालन प्रभावी ढंग से किया जा सके।
Trending Videos