US: भारत-अमेरिका संबंधों को कितनी अहमियत देते हैं ट्रंप? राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद राजदूत गोर का खुलासा
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर कुछ दिनों के लिए अमेरिका वापस गए हैं। इस दौरान व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि ट्रंप भारत-अमेरिका संबंधों को बेहद अहम मानते हैं। इस बैठक में विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी मौजूद थे।
विस्तार
Back in the U.S. for a few days. First stop, meeting with our GREAT President in the White House. The President deeply cares about the relationship between the U.S. and India! pic.twitter.com/MgVd6wiFG5
विज्ञापन— Ambassador Sergio Gor (@USAmbIndia) March 31, 2026विज्ञापन
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि वे कुछ दिनों के लिए अमेरिका वापस आए हैं। उनकी पहली मुलाकात व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हुई। गोर ने बताया कि राष्ट्रपति दोनों देशों के संबंधों को लेकर काफी गंभीर हैं। उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ ओवल ऑफिस की एक तस्वीर भी पोस्ट की।
ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया युद्ध की भारी कीमत: जीडीपी में 2025 की बढ़ोतरी से ज्यादा का नुकसान, यूएन की रिपोर्ट में अहम खुलासा
सर्जियो गोर ने इसी साल जनवरी में भारत में अमेरिकी राजदूत का पद संभाला है। इससे पहले उन्होंने व्हाइट हाउस प्रेसिडेंशियल पर्सनेल ऑफिस के निदेशक के रूप में काम किया है। राजदूत होने के साथ-साथ गोर दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के लिए अमेरिका के विशेष दूत की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।
अन्य वीडियो-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.