सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   israel claims 4000 iran targets hit 16000 bombs dropped 10000 terror components struck netanyahu threat

इस्राइल का बड़ा दावा: ईरान के 4000 ठिकानों पर बरसाए 16000 बम, 2000 सैनिक ढेर; नेतान्याहू ने फिर दी खुली धमकी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: नवीन पारमुवाल Updated Wed, 01 Apr 2026 01:07 PM IST
विज्ञापन
सार

इस्राइली सेना ने ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियान का बड़ा ब्योरा साझा किया है। इस्राइल का दावा है कि उसने अमेरिका के साथ मिलकर ईरान में हजारों ठिकानों को तबाह कर दिया है और कई शीर्ष अधिकारियों को मार गिराया है।

israel claims 4000 iran targets hit 16000 bombs dropped 10000 terror components struck netanyahu threat
ईरान पर इस्राइल का बड़ा दावा: महीने भर में 4000 ठिकाने तबाह, ईरान का भी पलटवार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Iran Israel War: इस्राइली रक्षा बल (आईडीएफ) ने ईरान और उसके क्षेत्रीय सहयोगियों के खिलाफ चल रहे अपने सैन्य अभियान के पैमाने का विवरण दिया है। आईडीएफ ने दावा किया है कि पिछले एक महीने में ईरान के भीतर हजारों ठिकानों को निशाना बनाया है। इस अभियान में अमेरिकी सेना का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। इस्राइल ने कहा है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य ईरान की सैन्य शक्ति और उसके आतंकी नेटवर्क का खात्मा करना है। 
Trending Videos


हिजबुल्ला के खिलाफ सैन्य कार्रवाई तेज
इस्राइली सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफरिन ने एक्स पर एक वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने दावा कि इस संयुक्त अभियान में अब तक 4,000 से अधिक ठिकानों पर हमला किया गया है। इन हमलों में ईरान के 10,000 से अधिक आतंकी घटकों को नष्ट कर दिया गया है। इस्राइल का दावा है कि उसने ईरानी हवाई क्षेत्र में एक ईरानी विमान को मार गिराया है। सेना ने यह भी कहा कि इस दौरान लेबनान में घुसकर हिजबुल्ला के खिलाफ भी अभियान तेजी लाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


16,000 से ज्यादा बम बरसाए, आईडीएफ का दावा
प्रवक्ता के अनुसार, इस्राइली वायुसेना ने ईरान में लगभग 800 उड़ानें भरीं और 16,000 से ज्यादा बम बरसाए। इस सैन्य कार्रवाई में ईरान के 2,000 से ज्यादा सैनिकों और कमांडरों के मारे जाने की बात कही गई है। वहीं, मास्टर आतंकवादी अली खामेनेई को खत्म करने का भी दावा किया गया है। इस्राइल ने दावा किया कि उसकी वायुसेना महज 24 घंटे के भीतर तेहरान के केंद्र तक पहुंच गई। सेना के मुताबिक सिर्फ 40 सेकंड के भीतर ईरानी शासन के 40 बड़े अधिकारियों को खत्म कर दिया गया। 

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने भी इस हमले की पुष्टि की है। अमेरिका ने ईरान के भीतर बने जमीन के नीचे सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले किए हैं। सेंटकॉम का कहना है कि इन हमलों का मकसद ईरान की अपनी सीमाओं के बाहर ताकत दिखाने की क्षमता को कम करना है। अमेरिका और इस्राइल दोनों मिलकर ईरान को भविष्य में किसी भी बड़े खतरे को पैदा करने से रोकना चाहते हैं।

ईरानी सत्ता जल्द ढह जाएगी: नेतान्याहू
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस अभियान को लेकर अपना रुख रखा। उन्होंने कहा कि इस्राइल और अमेरिका मिलकर ईरान सरकार को व्यवस्थित तरीके से कुचल रहे हैं। नेतन्याहू ने दावा किया कि जल्द ही ईरान का शासन खत्म हो जाएगा। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि इस्राइल इस क्षेत्र के अन्य महत्वपूर्ण देशों के साथ नए गठबंधन बना रहा है ताकि ईरानी खतरे का मिलकर मुकाबला किया जा सके।

दूसरी ओर ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) ने भी पलटवार का दावा किया है। ईरानी मीडिया के अनुसार ईरान ने अमेरिका और इस्राइल के ठिकानों पर चार बड़े हमले किए हैं। हमले में तेल अवीव में मिसाइल गिरने से सड़क पर गड्ढा हो गया। जिसका वीडियो भी सामने आया है। ईरान ने फारस की खाड़ी में इस्राइल के एक मालवाहक जहाज पर मिसाइल दागने का दावा किया है। इसके अलावा यूएई में अमेरिकी मरीन के ठिकाने और बहरीन में अमेरिकी ड्रोन सिस्टम को नष्ट करने की बात भी कही गई है। 
 


यह भी पढ़ें: पश्चिम एशिया युद्ध की भारी कीमत: जीडीपी में 2025 की बढ़ोतरी से ज्यादा का नुकसान, UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed