सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The time spent putting history down on paper

Gurugram News: इतिहास को पेपर पर उतारने में लगा समय

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
The time spent putting history down on paper
विज्ञापन
सीबीएसई के विद्यार्थियों ने दी इतिहास की परीक्षा, पाठ्यक्रम से आया था पेपर
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में सोमवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने इतिहास विषय की परीक्षा दी। परीक्षा का स्तर आसान से मध्यम रहा। कई छात्रों को समय प्रबंधन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ छात्रों ने बताया कि सभी प्रश्न सिलेबस से थे इसलिए पेपर को हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई। ज्यादातर छात्रों का कहना था कि पेपर ठीक रहा लेकिन लंबा होने की वजह से आखिरी के सवाल जल्दबाजी में करने पड़े। फिर भी उन्होंने परीक्षा को अच्छा बताया और अच्छे परिणाम की उम्मीद जताई। वहीं, कुछ छात्रों को ने बताया कि केस स्टडी और मानचित्र आधारित सवालों को हल करने में थोड़ी परेशानी हुई।

छात्र बोले- समय प्रबंधन में लगा समय

कुछ सवाल सोचने वाले थे लेकिन पूरा पेपर संतुलित था और समय पर खत्म हो गया। -युशुफ



पेपर का लेवल आसान से मध्यम था। सभी प्रश्न पढ़े हुए थे, इसलिए हल करना आसान रहा, बस समय मैनेज करना थोड़ा मुश्किल हुआ। - पायल

पेपर का स्तर थोड़ा कठिन रहा। प्रश्न सिलेबस से थे लेकिन हल करने में समय लगा। -इक्षा



पेपर काफी चुनौतीपूर्ण था। खासकर लंबे उत्तर वाले प्रश्नों में दिक्कत आई, जिससे समय प्रबंधन करना कठिन हो गया। - प्रेरणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed