सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Preparations Underway to Hike Property Rates by Up to 75%

Gurugram News: संपत्ति की दरें 75 फीसदी तक बढ़ाने की तैयारी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Preparations Underway to Hike Property Rates by Up to 75%
विज्ञापन
प्रॉपर्टी खरीदना और महंगा होगा, आज चार बजे तक दे सकते हैं आपत्ति
Trending Videos

मयंक तिवारी

गुरुग्राम। पश्चिम देशों में चल रहे युद्ध का असर गुरुग्राम के रियल एस्टेट पर दिखेगा। रियल एस्टेट के जानकारों की मानें तो निवेशकों के लिए गुरुग्राम सबसे बेहतर होगा। जिसे ध्यान में रखते हुए राजस्व विभाग की ओर से कलेक्टर रेट 15-75% बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया है।
जिला प्रशासन की ओर से आम जन की मिलने वाली आपत्ति को सोमवार चार बजे तक लिया जाएगा। जिसके मंथन के बाद 1 अप्रैल से नई दर लागू की जाएगी। साइबर सिटी में रियल एस्टेट में पिछले काफी समय से तेजी का दौर चल रहा है। ऐसे में प्रशासन ने 2026-27 के लिए कलेक्टर रेट में बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। कलेक्टर रेट में बढ़ोतरी होने से जहां राजस्व में बढ़ोतरी होगी, वहीं रियल एस्टेट के कारोबार को भी पंख लगने की उम्मीद है। द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ लगते सेक्टरों में सबसे ज्यादा रेट बढ़ने का प्रस्ताव है। बादशाहपुर उप तहसील और वजीराबाद तहसील क्षेत्र में भी अच्छी खासी बढ़ोतरी प्रस्तावित की गई है। आमजन से सुझाव और आपत्तियां 30 मार्च शाम 4.30 बजे तक मांगी गई हैं। 31 मार्च को सुझाव और आपत्तियों पर विचार कर पहली अप्रैल से नए कलेक्टर रेट लागू किए जाने हैं। 2026-27 के लिए प्रस्तावित कलेक्टर रेट सार्वजनिक कर दिए हैं। प्रस्तावित सूची के अनुसार बादशाहपुर और वजीराबाद तहसील के कई क्षेत्रों में कलेक्टर रेट में 15 प्रतिशत से लेकर 75 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पाॅश काॅलोनियों में दिख रही अधिक बढ़ोतरी



बादशाहपुर तहसील में सोहना रोड से जुड़े क्षेत्रों, सेक्टरों और लाइसेंस काॅलोनियों में बड़े स्तर पर रेट बढ़ाने का प्रस्ताव है। सेक्टर-58, 59, 60, 62 और 63 में विभिन्न श्रेणियों की संपत्तियों पर 25 से 75 प्रतिशत तक वृद्धि प्रस्तावित की गई है। खासकर सेक्टर-60 और सेक्टर-62 में कुछ श्रेणियों में 75 प्रतिशत तक बढोतरी प्रस्तावित है। इसी तरह उल्लावास, कन्हैई और कादरपुर जैसे गांवों में भी रेट बढ़ाने का प्रस्ताव है। जहां कृषि और गैर-कृषि भूमि पर 15 से 75 प्रतिशत तक वृद्धि प्रस्तावित है। वहीं वाटिका सिटी, विक्टेरियाली उत्पल साउथ एंड, यूनिवरि और एमराल्ड हिल्स जैसी काॅलोनियों में भी 25 से 60 प्रतिशत तक रेट बढ़ाने का प्रस्ताव है।


डीएलएफ फेज-1 से फेज-5 तक के क्षेत्रों में भी विभिन्न श्रेणियों में 45 से 75 प्रतिशत तक बढ़ोतरी प्रस्तावित है। खासकर डीएलएफ फेज-2 और फेज-3 में अधिकतम 75 प्रतिशत तक वृद्धि का प्रस्ताव है। वजीराबाद तहसील के पाॅश क्षेत्र में भी कई इलाकों में उल्लेखनीय वृद्धि प्रस्तावित है। सिकंदरपुर घोषी में 75 तक, जबकि सेक्टर-63ए और आसपास के क्षेत्रों में 15 से 45 प्रतिशत तक बढ़ोतरी प्रस्तावित की गई है। चकरपुर, नाथूपुर और चंदन नगर में भी 25 से 75 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव शामिल हैं। नंगली उमरपुर, नूरपुर झाड़सा और पलड़ा में 60 से 75 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी प्रस्तावित की गई है। ग्वाल पहाड़ी और घाटा क्षेत्र में भी 30 से 75 प्रतिशत तक वृद्धि का प्रस्ताव है। आपत्तियां और सुझाव आमंत्रित कर जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ये दरें अंतिम नहीं हैं।

इसे भी जानें
: कृषि भूमि पर 15 से 75 प्रतिशत
: बादशाहपुर और सोहना क्षेत्र की जमीन होगी महंगी
: डीएलएफ फेज वन से लेकर डीएलएफ फेज पांच तक 15 से 45 प्रतिशत बढ़ाने का प्रस्ताव
: नंगली उमरपुर, नूरपुर झाड़सा और पलड़ा में 60 से 75 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी प्रस्तावित की गई है।
: चकरपुर, नाथूपुर और चंदन नगर में भी 25 से 75 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव शामिल हैं।
: सेक्टर-58, 59, 60, 62 और 63 में विभिन्न श्रेणियों की संपत्तियों पर 25 से 75 प्रतिशत तक वृद्धि प्रस्तावित की गई है।
: सेक्टर-60 और सेक्टर-62 में कुछ श्रेणियों में 75 प्रतिशत तक बढ़ोतरी प्रस्तावित है।
: न्यू कॉलोनी एरिया की व्यावसायिक दरों में 45 प्रतिशत और आवासीय में 25 प्रतिशत है।
: इसी तरह सिविल लाइंस से जेल रोड की प्रॉपर्टी में व्यावसायिक दरों में 60 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है।
: कार्टरपुरी एरिया में आवासीय दरों में 60 प्रतिशत की बड़ी बढ़ोतरी है।
: दिल्ली रोड और महरौली रोड पर आवासीय दरों में 45 प्रतिशत और दुकान व ऑफिस के लिए 75 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है।
: डीएलएफ कॉलोनी पुरानी आवासीय में 15 प्रतिशत और व्यावसायिक दरों में 25 प्रतिशत की वृद्धि प्रस्तावित है।

वर्जन
प्रशासन की ओर से 2026-27 के लिए प्रस्तावित कलेक्टर रेट सार्वजनिक है। नई दरों को एक अप्रैल से लागू किया जाना है। आमजन से सुझाव और आपत्तियां 30 मार्च शाम तक मांगी गई हैं। प्राप्त सुझावों पर विचार करने के बाद ही अंतिम कलेक्टर रेट तय किए जाएंगे। -विजय यादव, जिला राजस्व अधिकारी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed