{"_id":"69c52530998ea957f60892f0","slug":"overnight-stay-dc-reaches-out-to-villagers-listens-to-their-grievances-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-83190-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रात्रि ठहराव...ग्रामीणों के बीच पहुंचे डीसी, सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रात्रि ठहराव...ग्रामीणों के बीच पहुंचे डीसी, सुनीं समस्याएं
विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी ने विभागों के शिविर का निरीक्षण किया व व्यवस्थाओं की समीक्षा की
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। हरियाणा सरकार की रात्रि ठहराव पहल के तहत जिला प्रशासन ने बुधवार को पटौदी के खोड़ गांव में कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान डीसी अजय कुमार गांव में रात्रि प्रवास करके सीधे ग्रामीणों से मिले और उनकी समस्याओं को ध्यान से सुना। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। गांव पहुंचने पर डीसी का स्वागत सरपंच आजाद सिंह और ग्रामीणों ने गर्मजोशी से किया। इसके बाद डीसी ने विभागों के शिविरों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
सरपंच आजाद सिंह ने ग्राम पंचायत की ओर से अपनी मांगें डीसी के सामने रखीं। उन्होंने कहा कि बाबा बूढ़ा मंदिर जोहड़ का सौंदर्यीकरण किया जाए, लोकरा रोड की खराब सड़क ठीक करवाई जाए और सोसाइटी बैंक का जीर्णोद्धार किया जाए, ताकि किसानों को खेती के लिए यहां पर बीज आसानी से मिल सकें।
डीसी अजय कुमार ने आश्वासन दिया कि गांव के विकास और समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर कदम उठाए जाएंगे और सभी पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा।
डीसी ने ग्रामीणों से अपील की कि वे बिना किसी हिचक के अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रखें, ताकि उनका समय पर समाधान किया जा सके। रात्रि ठहराव कार्यक्रम में महिलाओं ने भी सक्रिय भाग लिया और अपनी समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा।
Trending Videos