{"_id":"69c97a9be445e911000af189","slug":"car-stunts-at-the-golf-course-extension-road-traffic-signal-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-83423-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड की रेडलाइट पर कार से स्टंटबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड की रेडलाइट पर कार से स्टंटबाजी
विज्ञापन
विज्ञापन
कार से स्टंट करने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर के गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड स्थित रेडलाइट पर एक चालक ने कार से स्टंट किया। रेडलाइट सिग्नल पर खड़े एक वाहन चालक ने कार से स्टंट करने की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। अज्ञात चालक के खिलाफ सेक्टर-65 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
कार से स्टंट करने की घटना रविवार सुबह 6.30 बजे की बताई जा रही है। कार के स्टंट करने के दौरान ग्रीन सिग्नल होने के बाद भी चालक अपने वालों को चला नहीं सके थे। कार चालक की इस स्टंटबाजी से अन्य लोगों की जान को खतरा हो सकता था। गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर सुबह करीब 6.30 बजे यातायात सुचारु रूप से चल रहा था। इसी दौरान एक कार चालक ने बीच सड़क पर ड्रिफ्टिंग शुरू कर दी। कार चालक का स्टंट देखकर अन्य चालकों ने अपने वाहन रोक लिए। इसी दौरान एक कार चालक ने कार स्टंट की घटना को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि चालक कार को घुमा रहा था। ग्रीन सिग्नल होने के बाद भी अन्य वाहन चालकों ने दुर्घटना से बचने के लिए आगे नहीं बढ़ पाए। कार बार-बार स्लाइड करती हुई घूम रही थी। कार की नंबर प्लेट जानबूझकर छिपाई गई है ताकि पहचान न हो सके। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। कार के नंबर के आधार पर चालक की पहचान करके कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos