{"_id":"69c27cd0fce1dcbb1f0e10b3","slug":"shifting-of-sewer-and-water-lines-coming-in-namo-bharat-corridor-is-expedited-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-83000-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नमो भारत कॉरिडोर में आ रही सीवर-पानी की लाइनों की शिफ्टिंग तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नमो भारत कॉरिडोर में आ रही सीवर-पानी की लाइनों की शिफ्टिंग तेज
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-गुरुग्राम-बावल तक नमो भारत का होगा निर्माण, झाड़सा चौक के पास पाइप हटाने का चल रहा काम
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-गुरुग्राम-बावल आरआरटीएस कॉरिडोर (नमो भारत) में आ रही सीवर और पानी की लाइनों को शिफ्ट किया जा रहा है। झाड़सा चौक के पास इन लाइनों को हटाने का काम तेजी से चल रहा है।
यह कार्य राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम की ओर से कराया जा रहा है। परियोजना के सुचारू क्रियान्वयन के लिए बिजली, सीवर और पानी की मौजूदा लाइनों को चरणबद्ध तरीके से हटाकर नई जगह स्थानांतरित किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, यूटिलिटी शिफ्टिंग का यह काम पूरा होने के बाद नमो भारत कॉरिडोर के सिविल निर्माण कार्य में तेजी आएगी। हालांकि इस परियोजना के लिए धनराशि केंद्र सरकार की मंजूरी का इंतजार है। इससे पहले छोटे कार्याें को पूरा कराया जा रहा है।
सराय काले खां स्टेशन एलिवेटेड होगा
योजना के अनुसार, दिल्ली (सराय काले खां) से कॉरिडोर भूमिगत आईएनए और मुनिरका से होते हुए एरो सिटी पहुंचेगा। इसके बाद उद्योग विहार के बाद एनएच-48 के साथ एलिवेटेड इफ्को चौक और राजीव चौक से हीरो होंडा चौक होते हुए बिलासपुर चौक, धारूहेड़ा और बावल तक जाएगा। नमो भारत कॉरिडोर 37.87 किमी अंडरग्राउंड और 67.15 एलिवेटेड होगा। सराय काले खां स्टेशन एलिवेटेड होगा। जबकि आईएनए, मुनिरका, एरोसिटी और साइबर सिटी स्टेशन अंडरग्राउंड होगा। इफ्को चौक स्टेशन एलिवेटेड होगा जबकि राजीव चौक, हीरो होंडा चौक, खेड़कीदौला और मानेसर स्टेशन अंडरग्राउंड होगा। पचगांव, बिलासपुर, धारूहेडा से बावल तक स्टेशन एलिवेटेड होंगे।
Trending Videos