फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   9 camels and 13 cattle rescued from smugglers in two separate incidents.

Gurugram News: दो अलग-अलग मामलों में पशु तस्करों से 9 ऊंट और 13 गोवंश मुक्त

Thu, 23 Jul 2026 06:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
9 camels and 13 cattle rescued from smugglers in two separate incidents.
पशु तस्करों द्वारा गाड़ी में बांधें गए ऊंट।
- गायों को गाड़ी से ले जाने वाले चालक ने खुद ही पुलिस को दी सूचना
विज्ञापन

फोटो: पशु तस्करों द्वारा गाड़ी में बांधें गए ऊंट।
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले के फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल 9 ऊंट और 13 गोवंश को मुक्त कराया है। दोनों मामलों में पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहले मामले में सीआईए स्टाफ फिरोजपुर झिरका की टीम अपराधों की रोकथाम के लिए घाटा-शमशाबाद टोल टैक्स क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कुछ लोग ऊंटों को क्रूरतापूर्वक बांधकर एक आयशर कैंटर में भरकर फरीदाबाद की ओर ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मुंबई एक्सप्रेसवे पर गांव हिरवाड़ी-बाबनठेड़ी के पास नाकाबंदी की। कुछ समय बाद संदिग्ध आयशर कैंटर दिखाई दी। पुलिस द्वारा वाहन रोकने का संकेत दिए जाने पर चालक ने वाहन की गति बढ़ा दी और पुलिसकर्मियों को टक्कर मारने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने वाहन का पीछा किया। कुछ दूरी पर कैंटर चालक ने वाहन रोक दिया। वाहन में सवार तीन व्यक्तियों में से दो अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि चालक को पुलिस ने मौके पर काबू कर लिया। पूछताछ में उसकी पहचान अन्सार पुत्र वहीद निवासी नावली, थाना सदर फिरोजपुर झिरका के रूप में हुई। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 9 ऊंट बरामद हुए, जिनके मुंह और पैर रस्सियों से बंधे हुए थे। पुलिस ने वाहन सहित सभी ऊंटों को कब्जे में लेकर पशु क्रूरता अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


चालक ने खुद ही दी पुलिस को सूचना:
दूसरे मामले में पुलिस कंट्रोल रूम को एक ट्रक चालक अमित करुर निवासी आंध्र प्रदेश द्वारा सूचना दी गई कि उसे कुछ लोगों ने दूध देने वाली गायों के परिवहन के नाम पर झांसा देकर गोवंश को अवैध उद्देश्य के लिए निर्धारित स्थान पर पहुंचाने के लिए कहा है। चालक को संदेह होने पर उसने स्वयं पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस गांव साकरस से आगे महूं चौपड़ा रोड पर पहुंची जहां ट्रक की जांच करने पर 13 गायें मिली।चालक ने बताया कि उसे विभिन्न मोबाइल नंबरों से संपर्क कर अमृतसर से इंदौर तक गोवंश ले जाने का परिवहन कार्य दिया गया था और रास्ते में उसे लगातार लोकेशन भेजी जा रही थी। निर्धारित स्थान पर पहुंचने से पहले उसे संदेह हुआ कि गोवंश को गोकशी के उद्देश्य से मंगवाया गया है, जिसके बाद उसने पुलिस से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस ने ट्रक और 13 गायों को कब्जे में लेकर हरियाणा गोवंश संरक्षण एवं गौसंवर्धन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed