{"_id":"6a58c88a270c1ad6200afe20","slug":"a-healthcare-center-will-soon-be-built-in-shikohpur-village-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-94686-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शिकोहपुर गांव में जल्द बनेगा स्वास्थ्य सेवा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शिकोहपुर गांव में जल्द बनेगा स्वास्थ्य सेवा केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य केंद्र में दवाइयां, सामान्य जांच और आंखों की जांच जैसी सुविधाएं मिलने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। शिकोहपुर गांव के लोगों के लिए अच्छी खबर है। गांव में जल्द ही निशुल्क स्वास्थ्य सेवा केंद्र शुरू होने जा रहा है। इसके लिए जोहड़ बाबा मंदिर के पास जगह तय की गई है। अभी गांव में कोई स्वास्थ्य केंद्र नहीं होने के कारण लोगों को इलाज और जांच के लिए दूर जाना पड़ता है। खासकर गरीब और जरूरतमंद लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए गांव में निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा शुरू करने की योजना बनाई गई है।
इस स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की सुविधा, दवाइयां, सामान्य जांच और आंखों की जांच जैसी सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। लोगों को इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत कम होगी और उन्हें गांव के पास ही स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी। जोहड़ बाबा मंदिर के पास की जगह को इस सामाजिक कार्य के लिए निशुल्क दिया जाएगा। शुरुआत में यह सुविधा पांच साल तक चलाने की योजना है। लोगों को फायदा मिलने पर इसे आगे भी जारी रखा जा सकता है। यह सुविधा सभी लोगों के लिए होगी। कोई भी व्यक्ति अपनी स्वास्थ्य समस्या लेकर यहां आ सकेगा और निशुल्क जांच व इलाज का लाभ उठा सकेगा।
वार्ड नंबर 17 के पार्षद ने बताया कि काफी प्रयासों के बाद सुजुकी मोटरसाइकिल कंपनी के सहयोग से यह निशुल्क स्वास्थ्य सेवा शुरू की जा रही है। यह सुविधा शुरुआत में पांच साल के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस पहल से क्षेत्र के लोगों को अपने आसपास ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी और जरूरतमंद लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।