{"_id":"6a58e72450252d113200fd62","slug":"video-car-catches-fire-while-moving-on-nh-48-in-gurugram-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: एनएच-48 पर चलती कार में लगी आग, हाईवे पर जाम लगने से चालकों को हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: एनएच-48 पर चलती कार में लगी आग, हाईवे पर जाम लगने से चालकों को हुई परेशानी
दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11.30 बजे एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार के बोनट से धुआं उठते हुए दिखाई देने पर चालक ने तुरंत कार को हाईवे के बीच ही रोककर नीचे उतर गया और कार में जो सामान रखा था, उसे भी निकाल लिया। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। कार में आग लगने की घटना के दौरान हाईवे पर सेक्टर-31 से राजीव चौक से आगे तक जाम लग गया। जिस कारण वाहन चालकों को भी परेशानी हुई।
सूचना मिलते ही हाईवे पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मी की टीम भी मौके पर पहुंचे। कार पूरी तरह से धूं-धूं करके जल रही थी। कार में आग लगने की सूचना तत्काल फायर विभाग को दी गई। इसी दौरान यातायात पुलिसकर्मियों ने एनएच-48 से गुजर रहे पानी के एक टैंकर को रूकवाकर कार में लगी आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। टैंकर के पानी से आग पर काफी हद तक काबू पाया गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को पूरी तरह से नियंत्रित किया। हालांकि आग बुझाने तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी।
पुलिसकर्मियों ने क्रेन की मदद से जली हुई कार को हाईवे से हटवाया। कार में लगी आग के कारण कुछ समय के लिए एनएच-48 पर यातायात प्रभावित रहा है और जयपुर से दिल्ली लेन पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। पुलिसकर्मियों ने हाईवे पर लगे जाम को खुलवाने के लिए चालकों को दिशा-निर्देश देकर वाहनों को निकालना शुरू किया। हालांकि वाहनों की लंबी लाइनें लगी होने के कारण काफी देर बाद हाईवे पर यातायात सुचारू रूप से चल सका।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।