सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A massive fire broke out in the Aravalli hills of Damdama village.

Gurugram News: गांव दमदमा की अरावली पहाड़ी में लगी भीषण आग

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
A massive fire broke out in the Aravalli hills of Damdama village.
विज्ञापन
दमकल विभाग की 6 गाड़ियों बुझा रहीं आग, कोई जनहानि नहीं
Trending Videos

- अग्निशमन विभाग के अलावा सीआरपीएफ के जवान भी आग बुझाने में जुटे
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। गांव दमदमा की अरावली पहाड़ी में भीषण आग लग गई। इसमें लकड़ियां, बिटौड़े, घास फूस जलकर राख हो गए। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम 6 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। इसके अलावा करीब दो दर्जन सीआरपीएफ के जवान भी कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। तेज हवा चलने के कारण आग बेकाबू हो गई जो शांत होने का नाम नहीं ले रही है। खबर लिखे जाने तक अग्निशमन विभाग के कर्मचारी व सीआरपीएफ के जवान आग बुझाने में जुटे हैं।

बृहस्पतिवार को गांव दमदमा से लगती अरावली पहाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई। आग दोपहर को करीब एक बजे लगी थी जो शाम 7 बजे तक भी नहीं बुझ पाई है। आग को काबू करने के लिए सोहना व गुरुग्राम अग्निशमन विभाग की टीम के अलावा सीआरपीएफ के 20 से अधिक जवान लगे हुए हैं। सोहना दमकल विभाग प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि आग को काबू करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed