सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accused who escaped from police custody arrested

Gurugram News: पुलिस हिरासत से भागा आरोपी गिरफ्तार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
Accused who escaped from police custody arrested
विज्ञापन
पुलिस से बचने के लिए केएमपी एक्सप्रेसवे से कूदने से पैर की हड्डी टूटी
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। एक महीने पहले राजीव चौक के पास से पुलिसकर्मी को धक्का देकर हिरासत से भागने वाले आरोपी को अपराध शाखा फर्रुखनगर टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से बचने के लिए आरोपी केएमपी एक्सप्रेसवे से कूद गया था। कूदने से उसके पैर की हड्डी टूट गई थी। आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला भरतपुर के किदानेर गांव निवासी हाशम के रूप में हुई है।
फर्रुखनगर टीम को सूचना मिली थी कि मंगलवार को पुलिस की हिरासत से भागने वाला आरोपी हाशम केएमपी एक्सप्रेसवे से जाएगा। पुलिस ने सूचना के आधार पर नाकेबंदी कर दी। थोड़ी देर बाद ही आरोपी मोटरसाइकिल आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने आरोपी का पीछा किया तो वह केएमपी एक्सप्रेसवे से कूद गया। कूदने से उसके पैर की हड्डी टूट गई। टीम ने आरोपी को जिला नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया था। उपचार के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से टीम ने शिवाजी नगर थाना क्षेत्र से चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। आरोपी पर चोरी के पांच मामले दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed