फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   All other non-functional blacklists

Gurugram News: काम नहीं करने वाली एजेंसियां होंगी ब्लैकलिस्ट

Tue, 01 Sep 2026 07:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
All other non-functional blacklists
मानेसर। नगर निगम मानेसर के सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन यादव ने मंगलवार को निगम अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में वार्डों में चल रहे और अधूरे पड़े कामों को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि तय समय में काम पूरा नहीं करने वाली एजेंसियों को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। प्रवीन यादव ने सभी 20 वार्डों में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। पार्षदों ने बताया कि कई जगह काम की समय सीमा पूरी हो चुकी है, लेकिन अभी तक काम अधूरा है। कुछ एजेंसियां टेंडर लेने के बाद काम शुरू नहीं करती या बीच में काम छोड़ देती हैं। अधिकारियों ने बताया कि कई जगह काम में देरी हो रही है। इसका एक बड़ा कारण सड़कों और गलियों के निर्माण के दौरान कुछ लोग अतिक्रमण कर लेते हैं। अतिक्रमण करने वालों को नोटिस दिए जा चुके हैं।संयुक्त आयुक्त दर्शन यादव ने बताया कि अगले सप्ताह से निगम की प्रवर्तन शाखा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed