{"_id":"6a29548b574d97bac60afde7","slug":"applications-open-for-1054-pg-course-seats-at-gurugram-university-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-90868-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गुरुग्राम विवि में पीजी पाठ्यक्रमों के 1054 सीटों पर आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गुरुग्राम विवि में पीजी पाठ्यक्रमों के 1054 सीटों पर आवेदन शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
45 पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 8 जुलाई तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय की ओर से 45 पीजी पाठ्यक्रमों की 1054 सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक विद्यार्थी 8 जुलाई तक विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.gurugramuniversity.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
गुरुग्राम विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. संजय कौशिक ने बताया कि विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को रोजगारपरक और नए क्षेत्रों से जुड़े पाठ्यक्रम उपलब्ध करवाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस बार पीजी स्तर पर कई नए और प्रोफेशनल कोर्स भी शामिल किए गए हैं, जिससे विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के साथ बेहतर कॅरिअर विकल्प मिल सकें। उन्होंने बताया कि सत्र 2026-27 में एम.फार्मा, एमपीटी, मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ, एमएससी (न्यूरोसाइंस, एनवायरनमेंटल साइंस, जूलॉजी, बॉटनी, डिजास्टर मैनेजमेंट, फोरेंसिक साइंस, फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथेमेटिक्स), एमटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, एमसीए, एमबीए, एमकॉम, एमएससी साइकोलॉजी, एमए क्लिनिकल साइकोलॉजी, प्रोफेशनल डिप्लोमा इन क्लिनिकल साइकोलॉजी सहित कई पाठ्यक्रमों में दाखिले होंगे।
इसके अलावा एमएसडब्ल्यू, एमए एजुकेशन, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन एजुकेशनल मैनेजमेंट एंड लीडरशिप, आईसीटी एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन एजुकेशन, एमए पॉलिटिकल साइंस एंड इंटरनेशनल रिलेशन्स, पब्लिक पॉलिसी एंड एडमिनिस्ट्रेशन, इकोनॉमिक्स, सोशियोलॉजी, हिस्ट्री, जियोग्राफी, जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, इंग्लिश, हिंदी, संस्कृत, हिंदू स्टडीज, थियेटर स्टडीज, म्यूजिक, एलएलएम और एलएलबी जैसे पाठ्यक्रमों में भी विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से अपील की है कि आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध पाठ्यक्रमों, पात्रता और प्रवेश संबंधी जानकारी को ध्यान से पढ़ें। वहीं, गुरुग्राम विश्वविद्यालय में स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए भी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। यूजी पाठ्यक्रमों के लिए विद्यार्थी 15 जून तक आवेदन कर सकते हैं।