सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   SS Cricket Club defeated MCG Academy by 3 wickets.

Gurugram News: एसएस क्रिकेट क्लब ने एमसीजी अकादमी को 3 विकेट से हराया

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
SS Cricket Club defeated MCG Academy by 3 wickets.
विज्ञापन
गुरुग्राम। वन सेवन स्पोर्ट्स मैदान पर बुधवार को एसएस क्रिकेट क्लब और एमसीजी क्रिकेट अकादमी के बीच टी-20 मैच खेला गया। इसमें एसएस क्रिकेट क्लब की टीम ने एमसीजी अकादमी को 3 विकेट से हरा दिया। एसएस क्रिकेट क्लब ने 181 रनों के लक्ष्य को 18.5 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया।


एमसीजी अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की ओर से महेश ने 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। जसवंत ने नाबाद 56 रन बनाए। शिवांग सिंह शेखावत ने भी 25 रनों का उपयोगी योगदान दिया। इन पारियों की बदौलत एमसीजी क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 180 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। एसएस क्रिकेट क्लब की तरफ से गेंदबाजी में भड़ाना ने बेहद किफायती गेंदबाजी करते हुए 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। उनके अलावा हिमांशु बिश्नोई ने 2 विकेट अपने नाम किए, जबकि निखिल वर्मा और हिमांशु बिष्ट को एक-एक सफलता मिली। 181 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएस क्रिकेट क्लब की शुरुआत बेहद खराब रही। सुखवीर सिंह ने 16 रन भड़ाना ने नाबाद 97 रन बनाए। 18.5 ओवर में ही टीम को 181 रन बनाए और मैच जीत लिया। एमसीजी अकादमी की ओर से दीक्षित भाटी, ऋषभ मोदी और इजाज ने 2-2 विकेट लिए और वहीं अंकित आर कुमावत को भी एक-एक विकेट मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed