{"_id":"6a296cccc359d9ef41042cec","slug":"man-accused-of-defrauding-200-people-was-fleeing-to-indonesia-nabbed-at-delhi-airport-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-90877-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 200 लोगों से ठगी का आरोपी भाग रहा था इंडोनिशिया, दिल्ली एयरपोर्ट से दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 200 लोगों से ठगी का आरोपी भाग रहा था इंडोनिशिया, दिल्ली एयरपोर्ट से दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोसायटी में फ्लैट आवंटन के नाम पर लोगों ली राशि, न फ्लैट दिए और न ही वापस किए रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। फ्लैट दिलवाने का झांसा देकर 200 लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने का आरोपी इंडोनिशिया भागने की फिराक में था। हालांकि, आरोपी अनुभव के मंसूबे को दिल्ली और गुरुग्राम की सुरक्षा एजेंसियों ने कामयाब नहीं होने दिया। दिल्ली से मिली सूचना के बाद आर्थिक अपराध शाखा 1 की टीम ने सोमवार को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मंगलवार को कोर्ट में पेश कर आरोपी को 2 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।
पुलिस टीम अब तक मामले में ईशपाल भारद्वाज, अमित कुमार, प्रदीप कुमार, संदीप व जगबीर सहित कुल 6 आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है। सेक्टर-56 थाना में ये प्राथमिकी 2017 में दर्ज हुई थी। एक महिला ने 3 अप्रैल 2017 को पुलिस को शिकायत दी थी जिसमें बताया गया कि 2006-07 में ईशपाल भारद्वाज की ओर से सेक्टर-55 गुरुग्राम में सुनहरा अपना घर सोसाइटी में फ्लैट दिलवाने का झांसा दिया गया।
महिला से 2008 से 2013 के दौरान किस्तों में 37.50 लाख रुपये आरोपी ने लिए। साल 2013 में प्रोजेक्ट साइट पर निर्माण कार्य बंद कर दिया। कई वर्ष बीत जाने के बावजूद न तो फ्लैट का कब्जा दिया गया और न ही जमा करवाई गई राशि वापस की गई। सेक्टर-56 थाना में दर्ज इस प्राथमिकी की जांच आर्थिक अपराध शाखा वन को सौंपी गई। जांच में पता चला कि यह अकेली महिला से ठगी नहीं की गई बल्कि ऐसे 200 से अधिक लोग है जिनसे करोड़ों रुपये की ठगी की गई।
विज्ञापन
आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने जांच के दौरान मामले में दिल्ली के मोहन गार्डन निवासी 33 साल के अनुभव का साल 2025 में लुक-आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी कराया था। सोमवार 8 जून को आरोपी इंडोनेशिया भागने की फिराक में दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा। वहां संबंधित टीम ने उसे एलओसी के आधार पर रोका और गुरुग्राम पुलिस को सूचना दी। टीम दिल्ली पहुंची और आरोपी को एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।
आरोपी ने सोसायटी का फर्जी बैंक खाता खुलवाकर लोगों से की ठगी
आरोपी से पुलिस पूछताछ में पता चला कि अनुभव इस मामले के मुख्य आरोपी ईशपाल भारद्वाज का बेटा है। आरोपी ने अपने पिता ईशपाल भारद्वाज व अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर सुनहरा अपना घर सोसाइटी में लोगों को फ्लैट देने का झांसा देकर उनसे करोड़ों रुपये एकत्रित किए। आरोपियों ने लोगों को न तो फ्लैट दिए और न ही उनकी राशि वापस की। आरोपी इस सोसाइटी का अधिकृत व्यक्ति न होते हुए भी सोसाइटी के फ्लैट बेचने के नाम पर अन्य कंपनी के साथ फर्जी तरीके से एमओयू साइन कर लाखों रुपये की ठगी करने तथा कंपनी के नाम पर फर्जी बैंक खाता खुलवाने में शामिल रहा।