{"_id":"6a2ec4da34863c77c0039c18","slug":"minor-student-arrested-for-raping-10-year-old-girl-in-sohna-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-91428-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सोहना में 10 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी नाबालिग छात्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सोहना में 10 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी नाबालिग छात्र गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर बाल सुधार गृह फरीदाबाद भेजा, 4 जून को खेतों में दिया था वारदात को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। सोहना सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक 10 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 16 वर्षीय एक नाबालिग किशोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी छात्र को रविवार की दोपहर बाद अदालत में पेश किया जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में बाल सुधार घर फरीदाबाद भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार सोहना सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते 4 जून को यह घटना घटी। गांव के ही 16 वर्षीय नाबालिग छात्र10 वर्षीय मासूम छात्रा को बहला-फुसलाकर खेतों की तरफ ले गया। वहां आरोपी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद पीड़िता रोते-बिलखते हुए अपने घर पहुंची और आपबीती परिजनों को सुनाई। मासूम की बात सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित परिवार ने तुरंत इस मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित परिजनों की शिकायत और छात्रा की डॉक्टरी जांच के आधार पर आरोपी छात्र के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। शनिवार को पुलिस ने दबिश देकर आरोपी छात्र को उसके घर से दबोच लिया। रविवार को उसे अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे फरीदाबाद स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। बताया गया है कि पीड़ित छात्रा और आरोपी छात्र दोनों अलग-अलग स्कूलों में पढ़ाई करते हैं।