{"_id":"6a2ec3745dd6d2f30a0de5e6","slug":"fire-pipe-bursts-at-unitech-courtyard-boutique-suffers-losses-worth-lakhs-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-91423-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: यूनिटेक कोर्टयार्ड में फायर पाइप फटी, बुटीक को लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: यूनिटेक कोर्टयार्ड में फायर पाइप फटी, बुटीक को लाखों का नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- पानी भरने से त्योहार का स्टॉक खराब, करंट फैलने से टला बड़ा हादसा
- पीड़िता ने पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। यूनिटेक कोर्टयार्ड परिसर में रविवार को फायर फाइटिंग सिस्टम की मुख्य पाइपलाइन फटने से एक बुटीक में भारी मात्रा में पानी भर गया। हादसे के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई। बुटीक संचालिका रिंकी ने बताया कि फेस्टिव सीजन के लिए तैयार किया गया सैंपल स्टॉक और महंगा टेलरिंग मटीरियल पानी में खराब हो गया। कपड़ों का रंग निकलने और सामान नष्ट होने से उन्हें करीब 7 से 8 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पानी भरने के कारण दुकान में करंट भी फैल गया। इस दौरान एक कर्मचारी को बिजली का झटका लगा, लेकिन समय रहते उसे सुरक्षित बचा लिया गया। घटना के बाद बुटीक संचालिका ने मेंटेनेंस प्रबंधन और एस्टेट मैनेजर को सूचना दी।
दुकानदारों ने फायर लाइन में अचानक बढ़े दबाव और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि परिसर में सुरक्षा और रखरखाव से जुड़ी शिकायतें पहले भी उठाई जा चुकी हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़ित महिला ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर उचित कार्रवाई की मांग की है।