सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Meeting on the development and amenities of the Dwarka Expressway

Gurugram News: द्वारका एक्सप्रेसवे के विकास और सुविधाओं पर बैठक

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
Meeting on the development and amenities of the Dwarka Expressway
विज्ञापन
न्यू गुरुग्राम। सेक्टर-108 स्थित शोभा इंटरनेशनल सिटी के क्लब हाउस में द्वारका एक्सप्रेसवे गुरुग्राम डेवलपमेंट एसोसिएशन (डीएक्सपी-जीडीए) की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें अधिकांश रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (आरडब्ल्यूए) व सोसाइटियों के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान द्वारका एक्सप्रेसवे के क्षेत्र के विकास, पर्यावरण संरक्षण व नागरिक सुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि द्वारका एक्सप्रेसवे के निवासियों की विभिन्न लंबित मांगों, बेहतर बुनियादी सुविधाओं, पर्यावरण संरक्षण और क्षेत्र के विकास लेकर द्वारका एक्सप्रेसवे पर एक शांतिपूर्ण फ्लैग मार्च आयोजित किया जाएगा। यह मार्च लोकतांत्रिक व शांतिपूर्ण तरीके से क्षेत्रवासियों की एकजुटता और उनकी मांगों को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed