सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Street vendors are gaining economic empowerment.

Gurugram News: रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को मिल रहा आर्थिक सशक्तिकरण

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
Street vendors are gaining economic empowerment.
विज्ञापन
गुरुग्राम। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के तहत नगर निगम गुरुग्राम द्वारा रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के परिणामस्वरूप गुरुग्राम में अब तक 49,948 ऋण स्वीकृत किए जा चुके हैं, जिससे हजारों स्ट्रीट वेंडर्स को अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सहायता मिली है। योजना के तहत गुरुग्राम में बड़ी संख्या में स्ट्रीट वेंडर्स को विभिन्न चरणों में ऋण उपलब्ध कराया गया है। प्रथम चरण में 15097 लाभार्थियों को 15,000 रुपये तक का ऋण मिला है, जबकि द्वितीय चरण में 4103 लाभार्थियों को 25,000 रुपये तक का ऋण तथा तृतीय चरण में 699 लाभार्थियों ने 50,000 रुपये तक का ऋण प्राप्त किया है। इन ऋणों के माध्यम से लाभार्थियों ने अपने व्यवसाय को मजबूत किया है और आय में वृद्धि सुनिश्चित की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed