{"_id":"6a29554d066826d44a09aba4","slug":"better-coordination-essential-for-improving-air-quality-ds-dhesi-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-90915-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायु गुणवत्ता सुधार के लिए बेहतर समन्वय आवश्यक : डीएस ढेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायु गुणवत्ता सुधार के लिए बेहतर समन्वय आवश्यक : डीएस ढेसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिला समन्वय समिति की बैठक में विकास परियोजनाओं की समीक्षा, ढेसी ने दिए समयबद्ध कार्यों के निर्देश
नंबर गेम - 01 माह में 34 किमी गैस पाइपलाइन बिछाई गई
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा सरकार के शहरी विकास विभाग के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी की अध्यक्षता में बुधवार को लघु सचिवालय में जिला स्तरीय समन्वय समिति की दसवीं बैठक आयोजित हुई। इसमें जिले में चल रहीं विकास परियोजनाओं, सड़क मरम्मत, प्रदूषण नियंत्रण, जल निकासी, पीएनजी नेटवर्क विस्तार और अन्य कार्यों की समीक्षा हुई। इसमें बताया गया कि एक माह में 34 किलोमीटर नई गैस पाइपलाइन बिछाई गई है और 2,966 नए पीएनजी कनेक्शन जारी किए गए हैं। बैठक में डीएस ढेसी ने कहा कि सभी एजेंसियों को प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े संसाधनों और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वायु गुणवत्ता सुधार के लिए बेहतर समन्वय और सतत निगरानी आवश्यक है।
बैठक में महारी सड़क कार्यक्रम के तहत सड़कों की मरम्मत, बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर पुराने कचरे के निष्पादन, सीएक्यूएम के निर्देशों के अनुपालन, सेक्टर-72 बूस्टर स्टेशन, वाटिका चौक से एनएच-48 तक बरसाती नाले और सामुदायिक केंद्रों के बेहतर उपयोग सहित विभिन्न परियोजनाओं पर चर्चा की गई। ढेसी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा महारी सड़ पोर्टल की नियमित समीक्षा की जा रही है। आगामी जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में भी पोर्टल से संबंधित शिकायतों को एजेंडे में शामिल किया जाएगा।
जीएमडीए 726 शिकायतों पर कर रहा काम
जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने बताया कि प्राधिकरण को पोर्टल के माध्यम से 1,629 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 856 का समाधान कर दिया गया है। 726 शिकायतों पर कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि सिटी बस चालकों और परिचालकों द्वारा चिन्हित 120 सड़क मरम्मत स्थलों पर 20 जून से पहले कार्य पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, वाटिका चौक से एनएच-48 तक मास्टर स्टॉर्म वाटर ड्रेन परियोजना का केवल अंतिम 90 मीटर कार्य शेष है, जिसे 22 जून से पहले पूरा कर लिया जाएगा।