पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bike rider dies after being hit by a vehicle on KMP

Gurugram News: केएमपी पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Mon, 29 Jun 2026 08:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a vehicle on KMP
युवक आईएमटी स्थित एक कंपनी में बतौर वेल्डर काम करते थे
विज्ञापन

रविवार शाम लगभग 7 बजे हुआ हादसा, आईएमटी मानेसर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। आईएमटी मानेसर थाना इलाके में केएमपी पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पटौदी से पचगांव वाली साइड पर ये हादसा रविवार शाम को हुआ। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आईएमटी मानेसर थाना में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। युवक की पहचान सुनील कुमार (44) राठीवास गांव के रूप में हुई है। वह आईएमटी मानेसर सेक्टर-7 में एक कंपनी में बतौर वेल्डर काम करते थे।

हादसा रविवार शाम लगभग 7 बजे हुआ। उनके बेटे नितिन ने पुलिस को बयान दिया कि बाइक से हर दिन की तरह रविवार को भी पिता ड्यूटी पर गए थे। रविवार शाम लगभग 7 बजे नितिन ने पिता के नंबर पर कॉल की तो कॉल ईआरवी के पुलिसकर्मी ने रिसीव की। पुलिसकर्मी ने बताया कि जिनका ये मोबाइल है, उनकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने परिवार को बताया कि शाम लगभग पौने 7 बजे उन्हें हादसे की सूचना मिली। वे मौके पर पहुंचे तो सुनील कुमार की मौत हो चुकी थी। मौके से क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी बाइक को भी पुलिस ने हटवाया। मामले में अब पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


हाईवे पार कर रहे राहगीर को कार सवार ने कुचला, अस्पताल ले जाने के दौरान मौत
मानेसर थाना इलाके में दिल्ली-जयपुर हाईवे पार कर रहे राहगीर को कार सवार ने कुचल दिया। हादसा 22 जून की रात लगभग सवा 8 बजे हुआ। कुकड़ौला गांव के अजीत ने पुलिस को बताया कि इनकी छोटा भाई अनिल 22 जून की रात को सहरावन की ओर से कुकड़ौला गांव की ओर हाईवे पार कर रहा था। दिल्ली से जयपुर वाली साइड पर सफेद रंग की कार के चालक ने अनिल को टक्कर मार दी। राहगीरों ने घायल को पचगांव के निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां से रेफर कर युवक को सेक्टर-51 के निजी अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिवार वाले शव को सीधे घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। अब मानेसर थाना पुलिस को शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed