{"_id":"6a748170f334c0a20200aa54","slug":"bilaspur-kalan-school-girls-dominate-in-kho-kho-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-96922-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: खो-खो में बिलासपुर कलां स्कूल की छात्राओं का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: खो-खो में बिलासपुर कलां स्कूल की छात्राओं का दबदबा
विज्ञापन
राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई छात्राएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, नौ खिलाड़ियों का राज्य स्तर के लिए चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। पटौदी खंड के गांव बिलासपुर कलां स्थित मेजर बिहारी लाल मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। खो-खो और बॉक्सिंग में बेहतर प्रदर्शन कर खिलाड़ियों ने राज्य और प्री नेशनल स्तर की प्रतियोगिताओं में जगह बनाई है।
गुरुग्राम में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 2 और 3 अगस्त को जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के चेयरमैन ऋषिराज चौधरी और प्रधानाचार्या सरोज चौधरी ने बताया कि अंडर-14 महिला खो-खो प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने प्रथम स्थान हासिल किया। टीम की खिलाड़ी खुशी, रेयांशी, लाखी, सिया, देवांशी, मानसी, शिवानी, प्रियांशी और वान्या का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
वहीं, छात्र हर्ष शर्मा ने अंडर-14 आयुवर्ग में 30-32 किलोग्राम भार वर्ग की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर राज्य स्तर के लिए जगह बनाई। शूटिंग प्रतियोगिता में अंडर-16 वर्ग के दीपांशु और वंशिका तथा अंडर-17 वर्ग के निश्चल ने प्री नेशनल प्रतियोगिता के लिए स्थान पक्का किया। चेयरमैन ऋषिराज चौधरी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और लगन से विद्यालय का नाम खेल क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है।