सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Board Chairman issues guidelines to officials for the successful and malpractice-free conduct of HTET.

Gurugram News: एचटेट के सफल और नकलमुक्त संचालन के लिए बोर्ड अध्यक्ष ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
Board Chairman issues guidelines to officials for the successful and malpractice-free conduct of HTET.
गुरुग्राम। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 4 व 5 जुलाई को आयोजित होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2025 के सफल और नकलमुक्त संचालन के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। इस संबंध में बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ और सचिव मुनीश शर्मा ने जिला शिक्षा अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन


बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि इस वर्ष प्रदेशभर में 2 लाख 33 हजार 294 अभ्यर्थी 383 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे। इनमें लेवल-3 के लिए 73,091, लेवल-2 के लिए 1,19,141 और लेवल-1 के लिए 41,062 अभ्यर्थी शामिल हैं। प्रवेश पत्र बाद में जारी किए जाएंगे। परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और नकलमुक्त बनाने के लिए केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, जैमर, बायोमेट्रिक सत्यापन और वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर बोर्ड और जिला प्रशासन की ओर से अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी और विशेष उड़नदस्ते भी निगरानी करेंगे। बोर्ड के अनुसार इस बार एचटेट परीक्षा में महिला अभ्यर्थियों की संख्या पुरुष अभ्यर्थियों की तुलना में करीब ढाई गुना अधिक है। जिला स्तर पर कंट्रोल रूम भी स्थापित किए जाएंगे, जो परीक्षा के दौरान बोर्ड मुख्यालय से लगातार संपर्क में रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed