{"_id":"6a81c64fe38271311c0e9a74","slug":"bobby-wins-the-71000-wrestling-bout-at-the-sirmathla-dangal-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-97930-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सिरमथला दंगल में बॉबी ने जीती 71 हजार की कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सिरमथला दंगल में बॉबी ने जीती 71 हजार की कुश्ती
विज्ञापन
गांव सिरमथला में कुश्ती दंगल का हुआ आयोजन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। गांव सिरमथला में हरियाली तीज के अवसर पर कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली, पलवल, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, झज्जर और नोएडा समेत कई स्थानों से पहुंचे महिला और पुरुष पहलवानों ने दमखम दिखाया। दंगल में नामी अखाड़ों के पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए।
मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के मीडिया कॉर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ का आयोजकों ने पगड़ी बांधकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि खेलों से स्वास्थ्य के साथ अनुशासन की भावना भी विकसित होती है। कुश्ती देश का पारंपरिक खेल है और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। दंगल की सबसे बड़ी 71 हजार रुपये की कुश्ती में हनुमान अखाड़ा दिल्ली के बॉबी पहलवान ने झज्जर के दीपक पहलवान को चित कर जीत दर्ज की। 51 हजार रुपये की कुश्ती में मुरारी अखाड़ा फरीदाबाद के सुमित ने नोएडा के लक्ष्मण को हराया। 31 हजार रुपये की कुश्ती में पलवल अखाड़ा के शिवदत्त ने मितरोल के रामकुमार को चित किया। महिला वर्ग में फरीदाबाद की सुनीता ने पलवल की योगिता को हराया। विजेता सुनीता को 21 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। दंगल में समाजसेवी नारायण भड़ाना, चेयरमैन सुभाष बंसल, राहुलपुरी आईएएस, सदर थाना प्रभारी सुखपाल समेत कई लोग मौजूद रहे।